रायसेन

हाइवे पर दौड़ती बस के पिछले पहिए निकले, पांच यात्री हुए घायल

विदिशा से भोपाल जा रही थी, प्रीत ट्रेवल्स की यात्री बस।

रायसेनOct 24, 2021 / 10:29 pm

praveen shrivastava

हाइवे पर दौड़ती बस के पिछले पहिए निकले, पांच यात्री हुए घायल

दीवानगंज. यात्रियों को लेकर विदिशा से भोपाल जा रही प्रीत ट्रेवल्स की बस क्रमांक एमपी 04 पीए 3154 रविवार को दोपहर एक बजे दीवानगंज के पास स्थित देहरी गांव के पास बड़े हादसे का शिकार होने से बच गई। हाइवे पर दौड़ती बस के दोनो पिछले पहिए अचानक निकल गए और खेत में लुढ़क गए, जबकि बिना पहियों की बस सड़क पर घिसटाते हुए कुछ दूर जाकर रुक गई। इस दुर्घटना में बस में सवार पांच यात्री घायल हुए हैं। इनमें से दो यात्री गंभीर घायल हुए। जबकि तीन यात्रियों को मामूली चोटें आई हैं। बस के दुर्घटनाग्रस्त होने पर यात्रियों के बीच चीख पुकार मच गई। हादसे की सूचना लगते ही दीवान गंज चौकी पुलिस मौके पर पहुंची। बाद में सूखी पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंच गई थी। घायल यात्रियों को 108 वाहन से भोपाल के हमीदिया अस्पताल भेजा गया।
बस के पीछे के दोनों पहिया निकलने के कारण भोपाल विदिशा हाईवे पर कई किलोमीटर लंबा जाम लग गया। जिसको दीवानगंज पुलिस द्वारा खुलवाया गया। यात्रियों को दूसरी बस से आगे भेजा गया। बता दें कि भोपाल से विदिशा क बीच चलने वाली बसों की रफ्तार बहुत अधिक होती है, क्योंकि हर 15 मिनट के बाद बस एक के पीछे एक चलती हैं। जब इन बसों का टाइम कम बचता है तो ड्राइवर बसों को काफी तेज गति से भगाते हैं। जिससे बस दुर्घटना का शिकार हो जाती है। इस मार्ग कई अनफिट खटारा बसें चल रही हंै। जिनकी कभी जांच पड़ताल नहीं की जाती है।
————

Home / Raisen / हाइवे पर दौड़ती बस के पिछले पहिए निकले, पांच यात्री हुए घायल

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.