दाम के साथ बढ़ी धान की आवक

दशहरा मैदान में लगा ट्रालियों का मेला, सोमवार को अब तक की सबसे अधिक 9000 क्विंटल धान आई।

<p>दाम के साथ बढ़ी धान की आवक</p>
रायसेन. जिले में अब धान की कटाई तेज हो गई है। सोमवार को मंडी में अब तक सबसे अधिक आवक हुई। सुबह से शाम तक नौ हजार क्विंटल से अधिक धान की आवक हुई। खास बात यह कि आवक के साथ धान के दाम भी बढ़े हैं। मंडी में अब पूसा धान की आवक भी होने लगी है। जिले के साथ अन्य जिलों के किसान भी उपज लेकर रायसेन मंडी पहुंच रहे हैं।
मंडी सचिव डीसी लाडिय़ा ने बताया कि सोमवार को 1509 किस्म धान के भी किसानो को अच्छे दाम मिले। जो 2000 से 2600 रुपए प्रति क्विंटल तक बिकी। जबकि पूसा धान के रेट 2500 से 2810 रुपए प्रति क्विंटल तक लगे। पूसा धान लेकर पहुंचे किसान इस दाम से भी संतुष्ट नहीं हैं। कुछ किसानो को उम्मीद के मुताबिक कीमत नहीं मिली। किसान रमेश बघेल ने बताया कि उनकी उपज अच्छी गुणवत्ता की थी, लेकिन उसका रेट 2150 रुपए लगाया गया, जबकि उन्हे 2500 से अधिक रेट मिलने की उम्मीद थी। किसान मेघराज कुशवाहा ने बताया कि उनकी पूसा धान को 2430 रुपए प्रति क्विंटल का रेट मिला, जबकि उन्हे 3000 का रेट मिलने की उम्मीद थी।
शहर में लगने लगा जाम
धान की आवक बडऩे के साथ हर साल की तरह शहर की मुख्य सड़कों पर जाम लगने लगा है। विशेषकर भोपाल रोड पर धान की ट्रािलयों के कारण आवागमन में परेशानी होने लगी है। सुबह के समय तो ट्रालियां सीधे दशहरा मैदान पहुंच जाती हैं, लेकिन नीलामी शुरू होने के बाद जब ट्रालियां उपज तुलाई के लिए मंडी जाती हैं तथा खाली होने के बाद वापस निकलती हैं, तब सड़क पर जाम लगता है। कई किसान ट्रालियों को सड़क किनारे खड़ी कर खरीदी के लिए बाजार चले जाते हैं, इससे भी परेशानी होती है।
—————
Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.