रायपुर

इस खगोलीय सवाल पर रायपुर की मोनिका ने गेम छोड़ा, आप जानते हैं जवाब?

दूसरे ही सवाल पर लाइफलाइन, 6.40 लाख जीतीं डॉ. मोनिका

रायपुरSep 17, 2021 / 12:35 am

Tabir Hussain

हॉटसीट पर बिगबी के सवालों का जवाब देती डॉ मोनिका।

ताबीर हुसैन/ रायपुर। सिटी की डॉ. मोनिका गुरूपंचायन ने कौन बनेगा करोड़पति से 6 लाख 40 हजार रुपए जीते। कार्यक्रम में जब मोनिका ने 4 साल से गायकी पर बात की तो महानायक ने उन्हें गाना सुनाने कहा। मोनिका ने हां हंसी बन गए गाया। इसे सुनकर बच्चन ने कहा कि जितना भी सीखा उसका परिणाम अच्छा बहुत अच्छी आवाज है। मोनिका ने दूसरे सवाल पर ही लाइफलाइन लिया। एक्सपर्ट की मदद से 6 लाख 40 हजार रुपए जीतीं। वैसे तो चारों लाइफलाइन खत्म हो चुकी थी लेकिन एक खगोलीय सवाल पर उन्होंने गेम छोड़ दिया।

महिलाओं के लिए कुछ करना चाहती हैं

मोनिका ने बताया कि शादी के बाद हालात कुछ ऐसे बने कि वे सेप्रेट रह रही हैं। लेकिन मां पिलर बन गईं। मैं मानती हूँ कि बदलाव के पीछे शिक्षा का बड़ा हाथ है। मैं उन महिलाओं के लिए कुछ करना चाहती हूँ जो चाहकर भी अपने हित के लिए सही फैसले नहीं कर पातीं। उनकी इस बात पर बच्चन ने एप्रिशिएट किया।

ये सवाल पूछे गए


1. किस मुहावरे का अथज़् है सहारा देने वाले को धमकाना या आश्रय देने वाले पर ही रौब जमाना?

सही जवाब: हमारी बिल्ली हमीं को म्याऊं

2. विलुप्त हो चुके डायनासोर का सम्बंध किस पशु समूह से था? (लाइफलाइन- ऑडियंस)
जवाब: सरीसृप

3 इनमें से क्या सरकारी निकाय आयुष का हिस्सा नहीं है?

जवाब एलोपैथी

4 हिन्दू कैलेंडर का इनमें कौन सा महीना सबसे ठंडा होता है?

जवाब- पौष

5. इस गाने में फि़ल्म पहचानिए?
जवाब- रूही

6 इनमें से कौन सा प्रीफिक्स बांग्लादेश के पूवज़् नाम का हिस्सा?

जवाब- पूवज़्


7. यहां किस कवि और नाटककार के बारे में एक दंतकथा का चित्रण किया गया है?
( लाइफलाइन फ्लिप द क्वेश्चन)
जवाब: कालिदास
(मोनिका ने जयदेव गेस किया जो कि गलत था)

फ्लिप सवाल- कौन सी हिंदी फिल्म शॉपज़् शूटर चन्द्रों औऱ प्रकाशी तोमर के जीवन पर आधारित है

जवाब- सांड की आंख

8.अंतरिक्ष पयज़्टन कम्पनी ब्लू ओरिजन को आप इनमें से किस अरबपति के साथ जोड़ेंगे?
जवाब- जेफ बेजोस

9. माचज़् 2021 में इस्तीफा देने से पहले ये राजनेता किस राज्य के मुख्यमंत्री थे? (लाइफलाइन 50-50)

जवाब- उत्तराखंड

10. इन मे से किस नदी का उदगम स्थल भारत में नहीं है?
जवाब: ब्रह्मपुत्र (कॉन्फिडेंट जवाब दिया)

11. 1964 में प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री ने सूचना और प्रसारण मंत्री किसे बनाया था? ( लाइफलाइन: आस्क द एक्सपटज़्)

जवाब- इंदिरा गांधी

12. इनमें से किस ग्रह को अक्सर आइस जायंट यानी हिम मानव कहा जाता है? (गेम छोड़ा)
जवाब- युरेनस ( मोनिका ने स्टेटन गेस किया जो कि गलत था)

Home / Raipur / इस खगोलीय सवाल पर रायपुर की मोनिका ने गेम छोड़ा, आप जानते हैं जवाब?

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.