मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने छत्तीसगढ़ के दो वॉलीबाल खिलाडिय़ों को स्वर्णिम सफलता के लिए शुभकामनाएं दी

काठमांडू में आयोजित साउथ एशियन गेम्स में और शिखर सिंह अंडर 23 एशियन चैम्पियनशिप में स्वर्ण पदक जीतने वाली भारतीय वॉलीबाल टीम के सदस्यों के साथ उपस्थित थे

<p>मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने छत्तीसगढ़ के दो वॉलीबाल खिलाडिय़ों को स्वर्णिम सफलता के लिए शुभकामनाएं दी</p>
रायपुर. मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने छत्तीसगढ़ के सीनियर वालीबॉल खिलाड़ी दीपेश कुमार सिन्हा और शिखर सिंह को अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में भारतीय टीम की ओर से खेलते हुए स्वर्ण पदक हासिल करने पर बधाई और शुभकामनाएं दी। मुख्यमंत्री बघेल ने इन दोनों खिलाडिय़ों के उज्ज्वल भविष्य के लिए आशीर्वाद दिया।
मुख्यमंत्री से सोमवार को यहां उनके निवास कार्यालय में मुलाकात के दौरान दीपेश कुमार सिन्हा काठमांडू में आयोजित साउथ एशियन गेम्स में और शिखर सिंह अंडर 23 एशियन चैम्पियनशिप में स्वर्ण पदक जीतने वाली भारतीय वॉलीबाल टीम के सदस्यों के साथ उपस्थित थे।
साउथ एशियन गेम्स में भारतीय टीम ने फाइनल में पाकिस्तान की टीम को हराकर स्वर्ण पदक अपने नाम किया। भिलाई निवासी वॉलीबाल खिलाड़ी शिखर सिंह 12वीं के छात्र हैं, उन्हें शहीद कौशल यादव पुरस्कार से सम्मनित किया जा चुका है। उन्होंने इस वर्ष सितम्बर माह में म्यांमार में आयोजित अंडर 23 एशियन चैम्पियनशिप में भारतीय वॉलीबाल टीम के सदस्य के रूप में हिस्सा लिया। इस प्रतियोगिता में भारतीय टीम ने पहली बार स्वर्ण पदक अपने नाम किया है। साउथ एशियन गेम्स के लिए भारतीय वॉलीबाल टीम के सदस्य दीपेश कुमार सिन्हा पुलिस विभाग में कार्यरत हैं उन्हें गुण्डाधूर पुरस्कार और शहीद राजीव पाण्डेय पुरस्कार से भी सम्मानित किया जा चुका है। इस दौरान छत्तीसगढ़ राज्य वॉलीबाल संघ के संरक्षक गजराज पगारिया और सचिव मोहम्मद अकरम भी उपस्थित थे।
Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.