टेंडर की प्रक्रिया हुई पूरी, पानी का दुरुपयोग रोकने स्टेशन परिसर में जल्द शुरू होगा स्मार्ट बायो टॉयलेट

Railway News: विभाग स्थल का चयन कर किया मार्किंग, यात्रियों के साथ ही अन्य लोगों को भी मिलेगी सुविधा

<p>टेंडर की प्रक्रिया हुई पूरी, पानी का दुरुपयोग रोकने स्टेशन परिसर में जल्द शुरू होगा स्मार्ट बायो टॉयलेट</p>
रायगढ़. रेलवे स्टेशन परिसर में विभाग द्वारा स्मार्ट बायो टायलेट बनाने की प्रक्रिया तेज हो गई है। इसके लिए विभाग स्थल चयन के साथ मार्किंग भी कर दिया है। अब जल्द ही यात्रियों को इसकी सुविधा उपलब्ध हो जाएगी। इस संंबंध में मिली जानकारी के अनुसार रेलवे स्टेशन आने वाले यात्रियों को शौचालय के लिए काफी परेशानी का सामना करना पड़ता था।
इसके पीछे कारण यह है कि यदि कोई यात्री ट्रेन से उतरता है तो बाहर में शौचालय नहीं होने से वेटिंग हाल जाना पड़ता है। इस बीच कई बार विवाद की स्थिति भी निर्मित हो जाती है। आटो चालक भी स्टेशन के बाहर शौचालय बनाने की मांग कर रहे थे। इसको देखते हुए रेलवे अधिकारियों ने स्टेशन के बाहर 12 बाई 12 मीटर की बायो टायलेट बनाने का निर्णय लिया है। जिससे यात्रियों सहित अन्य लोगों को भी सुविधा होगी।
यह भी पढ़ें
रेलवे स्टेशन व ट्रेन में घूमने वाले किन्नरों को आरपीएफ कर रही गिरफ्तार, फेरी करने वालों की भी खैर नहीं

बायो टायलेट की क्या है खासियत
इस संबंध जानकारी देते हुए अधिकारियों ने बताया कि रायगढ़ में गर्मी आते ही वाटर लेबल नीचे चला जाता है, जिससे गर्मी में यहां पानी की अधिक समस्या होती है। इस कारण विभाग बायो टायलेट बनाने का निर्णय लिया है। इसमें पानी की खपत बहुत कम होती है। साथ ही जो पानी यूज होगा उसे रि-साइकिल करके दोबारा उसको यूज किया जाएगा। इससे पानी को भी दुुरुपयोग होने से बचाया जाएगा। बायो टायलेट पर्यावरण को देखते हुए बनाया जा रहा है।

टेंडर की प्रक्रिया हुई पूरी
इस संबंध में अधिकारियों ने बताया कि रेलवे द्वारा टेंडर की प्रक्रिया पूरी कर ली गई है। साथ ही स्टेशन के बाहर बाइक स्टैंड के पास स्थल चयन किया गया है। जहां निशान लगाकर विभाग को भेजा गया है। जल्द ही यहां कार्य शुरू कराया जाएगा। ताकि लोगों को इसकी सुविधा जल्द से जल्द मिल सके।

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.