Raigarh: चार वर्षीय मासूम बेटे के साथ मांड नदी के बहाव में बह गई महिला

नदी किनारे खेत देखने गई एक महिला अपने चार वर्षीय मासूम बच्चे के साथ मांड नदी के तेज बहाव में बह गई। घटना छाल थाना क्षेत्र के ग्राम मुनुंद की है। महिला व बच्चे की पतासाजी की जा रही है।

<p>Raigarh: चार वर्षीय मासूम बेटे के साथ मांड नदी के बहाव में बह गई महिला</p>
रायगढ़. नदी किनारे खेत देखने गई एक महिला अपने चार वर्षीय मासूम बच्चे के साथ मांड नदी के तेज बहाव में बह गई। घटना छाल थाना क्षेत्र के ग्राम मुनुंद की है। महिला व बच्चे की पतासाजी की जा रही है। इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार मुनुंद गांव निवासी शिव कुमार पति थान सिंह 25 वर्ष शुक्रवार की शाम करीब पांच बजे खेत गई थी। महिला के साथ उसका चार वर्षीय बेटा पितेश्वर सिंह भी था।
बताया जा रहा है कि महिला की खेत मांड नदी के किनारे ही है। वह अपने बेटे के साथ खेत में खड़ी थी कि मांड नदी का बहाव तेज हुआ और वह उस बहाव में बच्चे के साथ ही बह गई। कुछ देर बाद जब इसकी जानकारी गांव के अन्य लोगों को लगी तो इसकी खोजबीन शुरू कर दी गई। वहीं इसी गांव में दीवार घंसने से एक ग्रामीण जगलाल की मौत भी हो गई है।
Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.