सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने यूपी सरकार पर उठाये यह गंभीर सवाल,जनता से कहा अब बनाओ सपा की सरकार

सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने यूपी सरकार पर उठाये यह गंभीर सवाल,जनता से कहा अब बनाओ सपा की सरकार

<p>सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने यूपी सरकार पर उठाये यह गंभीर सवाल,जनता से कहा अब बनाओ सपा की सरकार</p>
पत्रिका न्यूज़ नेटवर्क
रायबरेली. (raebareli) समाजवादी पार्टी (smajwadi parti) के राष्ट्रीय अध्यक्ष ( akhilesh yadav)अखिलेश यादव ने कौशम्बी से लखनउ जाते समय रायबरेली के एक निजी होटल में यूपी की योगी सरकार पर विकास और अपराध पर पूर्व मुख्यमंत्री ने कई सवाल उठाये और कहा कि इस सरकार ने सबसे ज्यादा समाजवादी पार्टी के लोगों पर अपराधिक मुकदमें लिखायें है और उनको जेल भेजने का काम किया है। जब हमारी सरकार बनेगी तो हम जनता में विकास की बात ही रखेगें। योगी सरकार पर जमकर बरसे और उन्होंने बढ़ती हुई मंहगाई ओर केंद्र सरकार को भी घेरा।आगरा में हुई दरोगा की हत्या पर कानून व्यवस्था पर तंज कसा।योगी का मतलब उन्होंने बताया कि असली योगी वो होता है जो दूसरों के दुख को समझे।
यह भी पढ़ें

किसान की मौत पर किसान नेताओं ने शासन और प्रशासन पर उठाये गम्भीर सवाल

सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने यूपी सरकार पर उठाये यह गंभीर सवाल

दअरसल उत्तर प्रदेश में जैसे ही विधानसभा चुनाव नजदीक आ रहे है वैसे ही राजनीतिक दलों की शहर से लेकर गांव तक में चहलकदमी लगातार बढ़ती जा रही है। सभी राजनीतिक दल एक दूसरे के किये गये विकास के कार्यो पर आरोप-प्रत्यारोप लगा रहे है साथ ही जनता को यह बताने की कोशिश कर रहे है कि मेरी सरकार ने ज्यादा अच्छा कार्य किया है। पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव रायबरेली होते हुए कौशाम्बी गए थे।वंहा से वापसी करते हुए उन्होंने प्रयागराज लखनऊ राष्ट्रीय राजमार्ग पर रतापुर के पास एक निजी होटल में प्रेस वार्ता कर पत्रकारों से रूबरू हुए और उनके सवालों का जवाब दिया।इलाहाबाद में लाउडस्पीकर से अजान पर वाइस चान्सलर की नाराजागी पर कहा कि उन्हें इसलिए ये पढ़ा दिया गया होगा कि आने वाले समय मे वो ऐसा कोई बयान दे।साथ ही उन्होंने योगी के मंदिर मस्जिद ओर कहा कि मैं कई मंदिरों में गया जंहा लोगो से पूछा कि योगी कभी वंहा आये तो सभी ने इनकार किया।मंदिर मुद्दा बीजेपी को चुनाव के समय ही याद आता है।
यह भी पढ़ें

सड़क पर नशे में धुत हंगामा करते सिपाही का वीडियो हुआ वायरल

अखिलेश यादव ने मंहगाई पर हमला करते हुए कहा

मंहगाई पर उन्होंने कहा कि ये बढ़ती जा रही है और इससे जो पैसा आ रहा है वो कहा जाता है इसका कोई हिसाब नही है।बीजेपी सरकार पर तंज कसते हुए कहा कि इस सरकार में सबसे ज्यादा किसानों पर ज्यादती की गई है।उन्हें आतंकवादी कहा गया है उनके ट्रैक्टरों में ईंधन नही डाला गया।आगरा में हुए दरोगा की हत्या पर उन्होंने यूपी की कानून व्यवस्था पर जमकर तंज कसा साथ ही इस सरकार में सबसे ज्यादा समाजवादियों पर मुकदमा दर्ज कराने का आरोप भी मढ़ा।इस मौके पर पूर्व कैबिनेट मंत्री और वर्तमान उंचाहार के विधायक डा. मनोज पाण्डेय और जिलाध्यक्ष इंजीनियर विरेन्द्र यादव के साथ कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता भी मौजूद रहे।
Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.