रायबरेली

रायबरेली में शनि देव मंदिर के पीछे नर कंकाल मिलने से मचा हड़कंपए पुलिस ने जांच के दिये आदेश

रायबरेली में शनि देव मंदिर के पीछे नर कंकाल मिलने से मचा हड़कंपए पुलिस ने जांच के दिये आदेश

रायबरेलीSep 14, 2020 / 08:21 pm

Madhav Singh

रायबरेली में शनि देव मंदिर के पीछे नर कंकाल मिलने से मचा हड़कंपए पुलिस ने जांच के दिये आदेश

रायबरेली . ऊंचाहार कोतवाली क्षेत्र के कंदरांवा गांव में नरकंकाल मिलने से सनसनी मचा गई।कंकाल व उसके पास पड़े मिले कपड़ो से उसकी पहचान जगदीश के तौर पर की गई जो कई दिनों पहले घर से कुटी जाने के लिए निकला था।लेकिन वो वंहा नही पहुचा और आज उनका कंकाल मिला।फिलहाल सूचना पर पहुची पुलिस ने कंकाल को कब्जे में ले लिया और मृतक के पुत्र की तहरीर पर मामला दर्ज कर लिया।
नर कंकाल मिलने से मचा हड़कंपए पुलिस ने जांच के दिये आदेश

जानकारी के अनुसार जिले के ऊंचाहार कोतवाली क्षेत्र के पूरे महाराज मजरे प्रहलादपुर गांव निवासी 80 वर्षीय जगदीश खरौली के पास बनी एक कुटी में अपना समय लंबे समय से व्यतीत कर रहे थे।कुछ दिन पूर्व वह अपने गांव आये थे और फिर वापस कुटी जाने के लिए निकले थे लेकिन वो वंहा नही पहुचे।परिजनों ने उनकी तलाश शुरू की तो आज खरौली के पास कंदरांवा गांव के पास जंगल मे एक नरकंकाल मिला और उसके पास ही कुछ कपड़े व सामान मिला।जिससे कंकाल की पहचान जगदीश के तौर पर उनके पुत्र जगतपाल ने पहचान की।मामले की सूचना मिलते ही मौके पर पहुची पुलिस ने कंकाल को अपने कब्जे में लिया और मृतक के पुत्र की तहरीर पर मुकदमा पंजीकृत कर लिया।
रायबरेली एएसपी नित्यानंद राय ने बताया

रायबरेली एएसपी नित्यानंद राय ने बताया ऊंचाहार के कंदरांवा गांव में एक कंकाल और कुछ फटे कपड़े मिले थे, गांव के जगतपाल ने पुलिस को सूचना दी थी और एक तहरीर भी दी है उन्होंने जगत पाल ने बताया कि 5 सितंबर से उनके पिताजी नहीं मिल रहे थे ऐसा प्रतीत होता है किसी जानवर ने उनके पिताजी पर हमला कर मार दिया था इसलिए कपड़े और कंकाल के मिलने से भी दिखाई पड़ रहा है। फिलहाल पुलिस ने जांच इस मामले पर शुरू कर दी है।

Home / Raebareli / रायबरेली में शनि देव मंदिर के पीछे नर कंकाल मिलने से मचा हड़कंपए पुलिस ने जांच के दिये आदेश

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.