विवाहिता महिला की हत्या, शव झाड़ियों में मिलने से मचा हड़कम्प

गांव के लोगों को पानी में उतराता एक विवाहिता का शव मिलने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया।

<p>विवाहिता महिला की हत्या, शव झाड़ियों में मिलने से मचा हड़कम्प</p>

रायबरेली. जनपद के गदागंज थाना क्षेत्र में एक महिला की हत्या करके डलमऊ पंप नहर के किनारे झाड़ियों के पास फेक दिया गया। गांव के लोगों को पानी में उतराता एक विवाहिता का शव मिलने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। गांव के राहगीरों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पानी से बाहर निकालकर शिनाख्त कराने के लिए आस-पास के गांव के लोगों को बुलाया और लोगों से महिला के विषय की जानकारी ली। गांव के लोगों ने महिला की शिनाख्त की, लोगों ने बताया कि पास के ही गांव की रहने वाली विवाहिता महिला है।

परिजनों ने विवाहिता की शिनाख्त

घटना के स्थान पर मौके पर पहुंचे परिजनों ने विवाहिता की शिनाख्त की। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतका की मां ने ससुराल पक्ष पर दहेज हत्या का आरोप लगाया है। इसके साथ पुलिस थाने पहुंच कर पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुट गई है। गदागंज थाना क्षेत्र के बरई मजरे गौरा हरदो गांव के रहने वाले रामकिशुन की 25 वर्षीय पुत्री पिंकी का शव गांव से करीब पांच किलोमीटर पहले बरई गांव के पहले डलमऊ पंप नहर के किनारे झाड़ियों में पानी में उतराती मिली। झाड़ियों में शव देखकर उधर से गुजर रहे गांव के राहगीरों ने सूचना पुलिस को दी।

मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पानी से बाहर निकालकर शिनाख्त कराई तो पिंकी पत्नी मुन्ना निवासी भोजराज का पुरवा मजरे धोबहा थाना जगतपुर के रुप में हुई। मौके पर पहुंचे पिंकी के पिता ने रामकिशुन ने अपने बेटी की हत्या किए जाने की आशंका व्यक्त की। मृतका की मां देववती ने पुलिस को तहरीर देकर ससुराल पक्ष पर बेटी की हत्या किए जाने का आरोप लगाया है।

महिला की असमय मौत

मां का आरोप है कि उसकी बेटी से उससे बीती 6 सितंबर को फोन पर बात हुई थी उसके बाद नहीं हुई। मां ने बेटी की हत्या किए जाने का आरोप लगाते हुए तहरीर दी है। सीओ उंचाहार विनीत सिंह ने बताया कि मृतका की मां की तहरीर पर जांच पड़ताल की जा रही है। वहीं ग्रामीण भी विवाहिता का झाड़ियों में शव मिलने के बाद तरह-तरह की चर्चाएं कर रहे है। गदागंज थाना क्षेत्र में नहर के किनारे झाड़ियों में विवाहिता का शव मिलने के बाद पुलिस मान रही है कि उसकी असमय मौत हुई है, जबकि शव को देखकर आप स्वयं अंदाजा लगा सकते हैं कि उसकी हत्या करके शव को झाड़ियों में फेंका गया है।

पुलिस के जबाव पर आक्रोश व्यक्त कर रहे लोग

नहर के किनारे झाड़ियों में अर्धनग्न अवस्था में पड़ी महिला की लाश को देखकर लोग पुलिस के जबाव पर आक्रोश व्यक्त कर रहे थे। सूत्रों की मानें तो वर्तमान समय में गदागंज थाना क्षेत्र में रेप व हत्या की घटनाएं बढ़ गई और पुलिस विभाग के उच्च अधिकारियों का ध्यान भी इस ओर नहीं जा रहा है। लोगों का कहना कि आखिर विवाहिता की हत्या नहीं हुई तो उसकी लाश झाड़ियों में कैसे पहुंची। ग्रामीणों का कहना है कि विवाहिता की हत्या की गई और शव को झाड़ियों में फेंक दिया गया है।

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.