रायबरेली

रायबरेली में सपा के प्रदेश अध्यक्ष सहित अन्य नेताओं को प्रतापगढ़ जाते समय जिले की पुलिस ने रोका

रायबरेली में सपा के प्रदेश अध्यक्ष सहित अन्य नेताओं को प्रतापगढ़ जाते समय जिले की पुलिस ने रोका, प्रदेश अध्यक्ष ने की प्रेस वार्ता

रायबरेलीSep 14, 2020 / 08:28 pm

Madhav Singh

रायबरेली में सपा के प्रदेश अध्यक्ष सहित अन्य नेताओं को प्रतापगढ़ जाते समय जिले की पुलिस ने रोका

रायबरेली . उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी ने प्रदेश की भाजपा सरकार के खिलाफ बिगुल फूका दिया है। सपा प्रदेश में अपनी खोई राजनीतिक जमीन तलाश कर रही सपा सरकार के विरोध में मिलने वाले किसी भी मुद्दे को भुनाने में पीछे नही रह रही है।प्रदेश के किसी भी कोने में होने वाले अपराध पर तत्काल समाजवादी पार्टी सक्रिय हो उठती है।कल सपा के प्रदेश प्रवक्ता को सीतापुर में हुए कमलेश मिश्र हत्याकांड में उनके घर जाते समय रास्ते मे ही रोककर वापस लौटा दिया गया।आज भी कुछ ऐसा ही नजारा रायबरेली में उस समय देखने को मिला जब सपा के प्रदेश अध्यक्ष अपने साथियों के साथ प्रतापगढ़ जा रहे थे तो उन्हें रोका गया।इस पर उन्होंने रायबरेली के सारस होटल में प्रेस वार्ता कर सरकार पर जमकर निशाना साधा।
सपा के प्रदेश अध्यक्ष सहित अन्य नेताओं को प्रतापगढ़ जाते समय जिले की पुलिस ने रोका

प्रतापगढ़ जिले के पूर्व सांसद सीएम सिंह व अन्य कई सपा नेताओं के यंहा संवेदना व्यक्त करने जा रहे।समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम एएमएलसी उदयवीर सिंह व सुनील सिंह साजन को पुलिस द्वारा रायबरेली में रोके जाने पर उन्होंने सारस होटल में पत्रकार वार्ता कर सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि योगी गुनाहों के देवता है।प्रदेश से कानून व्यवस्था समाप्त हो चुकी है।सरकार के सरंक्षण में चोरी-लूट, हत्या व बलात्कार व जमीनों पर कब्जा किया जा रहा है।सरकार ही इन लोगो को पाल रही है।सरकार किसानों,बेरोजगारों की आवाज को दबा रही है।समाजवादी कार्यकर्ताओ ने प्रण किया है कि सरकार जितना हमारा उत्पीड़न करेगी हम उतना ही सरकार की नीतियों का विरोध करेंगे।

Home / Raebareli / रायबरेली में सपा के प्रदेश अध्यक्ष सहित अन्य नेताओं को प्रतापगढ़ जाते समय जिले की पुलिस ने रोका

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.