कृषि विज्ञान केन्द्र पर महिला किसान दिवस आयोजित

प्रतापगढ़.यहां कृषि विज्ञान केन्द्र पर महिला किसान दिवस का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि अपर जिला एवं सेशन न्यायाधीश शिवप्रसाद तम्बोली ने उपस्थित महिलाओं को जैविक एवं देशी तरीके से खेती करने के बारें में जागरुक करते हुए देशी खाद, देशी कीटनाशक तथा बीज भण्डारण के बारें में उपयोगी जानकारी प्रदान की।

<p>कृषि विज्ञान केन्द्र पर महिला किसान दिवस आयोजित</p>

प्रतापगढ़.
यहां कृषि विज्ञान केन्द्र पर महिला किसान दिवस का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि अपर जिला एवं सेशन न्यायाधीश शिवप्रसाद तम्बोली ने उपस्थित महिलाओं को जैविक एवं देशी तरीके से खेती करने के बारें में जागरुक करते हुए देशी खाद, देशी कीटनाशक तथा बीज भण्डारण के बारें में उपयोगी जानकारी प्रदान की। उन्होंने महिलाओं को स्वास्थ्य के प्रति जागरुक रहने एवं विभिन्न बीमारियों के घरेलू एवं देशी उपचार के बारे में भी जानकारी प्रदान की। इसके साथ ही महिलाओं को उनके अधिकारों के बारें में जानकारी देते हुए जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के हेल्पलाईन नम्बर भी प्रदान किए। जिससे महिलाएं अपने पर होने वाले अत्याचार के विरुद्ध उनकी मदद ले सकें। इसके साथ ही उन्होनें औषधीय फसलों की खेती पर जोर दिया।
केन्द्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक एवं प्रभारी डॉ. योगेश कनोजिया ने कृषक महिलाओं को कहा कि महिलाएं किसी भी क्षेत्र में पुरुष से कम नहीं हैं। उन्होंने कहा कि महिलाएं आज हर क्षेत्र में पुरुषों के बराबर हैं। कृषि कार्य में भी महिलाओं की सर्वाधिक भूमिका रहती हैं। डॉ. कनोजिया ने बताया कि खेती-बाड़ी में लगभग 70 से 80 प्रतिशत कार्य महिलाओं द्वारा ही किया जाता हैं। महिलाओं को सम्मान देने के लिए ही प्रति वर्ष देश में महिला किसान दिवस का आयोजन किया जाता हैं। उन्होनें महिलाओं को कृषि में उन्नत छोटे औजारों के बारें में जानकारी देते हुए बताया कि इनके प्रयोग से श्रम एवं समय की बचत के साथ ही कार्य सरलता से हो जाता हैं। इससे थकान में 20 प्रतिशत तक कमी आती हैं। चने की वैज्ञानिक खेती के बारें में जानकारी प्रदान की। केन्द्र के तकनीकी सहायक डॉ. रमेशकुमार डामोर ने मिट्टी परीक्षण व नमूना लेने के उचित तरीके के बारे में जानकारी दी। साथ ही उन्होनें बीज उपचार पर जोर दिया। गृह वाटिका के बारे में भी जागरुक किया। उन्होनें महिलाओं को संस्थान पर होने वाले विभिन्न प्रशिक्षण के बारें में जानकारी दी। किसान महिला को दो-दो बीघा का चने की उन्नत किस्म जी.एन.जी.-2144 का बीज एवं बीजोपचार के लिए ट्राईकोडरमा एवं जैविक कल्चर प्रदान किया गया।

बम्बोरी. गांव में सामूहिक हनुमान चालीसा और सुंदरकांड पाठ का आयोजन गुरुवार शाम को हुआ। इसमें श्रद्धालुओं ने विधिवत पूजा.अर्चना कर हनुमान भगवान को भोग लगाकर प्रसाद बांटा और भगवान के जयकारे लगाए। पंडित निरंजन आमेटा ने बताया कि खुशहाली व महामारी से बचाव के लिए सुंदरकांड का पाठ किया। निम्बाहेड़ा के सियाराम मित्र मंडल के रमेश सुथार, पंडित हनुमान प्रसाद व बम्बोरी आमेटा परिवार सहित ग्रामीण महिला पुरुषों ने सुंदरकांड का पाठ किया। पूजा पाठ आरती कर प्रसाद वितरण के साथ देर रात समाप्त हुआ।
Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.