देवनारायण मंदिर में किया हवन

–प्रतापगढ़. अरनोद. कस्बे के देवनारायण मंदिर में विजयादशमी पर हवन किया गया। मंदिर समिति के अशोक भावसार ने बताया कि यहां मंदिर परिसर में एक कुंडीय यज्ञ का आयोजन किया गया। जिसमें यज्ञाचार्य सुनील व्यास के सान्निध्य में हवन किया गया। जिसमें पांच जोड़ों ने आहुतियां दी। या।

<p>देवनारायण मंदिर में किया हवन</p>

–प्रतापगढ़. अरनोद. कस्बे के देवनारायण मंदिर में विजयादशमी पर हवन किया गया। मंदिर समिति के अशोक भावसार ने बताया कि यहां मंदिर परिसर में एक कुंडीय यज्ञ का आयोजन किया गया। जिसमें यज्ञाचार्य सुनील व्यास के सान्निध्य में हवन किया गया। जिसमें पांच जोड़ों ने आहुतियां दी। हवन में आहुतियों के बाद प्रसादी का आयोजन किया गया। जिसमें कई श्रद्धालुओं ने भाग लिया।
करजू. कस्बे के संकट मोचन हनुमान मंदिर पर अखड रामायण पाठ का समापन हवन यज्ञ करके किया। पंडित विष्णु शर्मा ने बताया कि नवरात्र में 9 दिनों तक अखंड रामायण पाठ का वाचन किया गया। उसके बाद हवन कर गांव नगर क्षेत्र देश की खुशहाली की कामना की गई। जिसमें कपिल पारीक, प्रकाश जणवा, सुरेश सुथार, उदयलाल जणवा, अजीत नागौरी, आशीष जणवा, दशरथ सुथार, पूरणमल जणवा एवं समस्त ग्रामवासी मौजूद थे। कस्बे के कालिका माता मंदिर परिसर में शनिवार नवरात्र ेका समापन किया गया। इस मौके पर यहां ग्रामीणों की ओर से हवन यज्ञ किया गया। जिसमें कई ग्रामीणों ने भाग लिया।
मोवाई. यहां मोवाई गांव में नौ दिन से नवरात्र में गरबा का आयोजन किया गया। अंतिम दिन दशहरा के दिन देवनारायण मंदिर से शोभायात्रा निकाली गई। जिसमें श्रद्धालुओं ने जयकारे लगाते हुए गांव में निकले। इसके बाद गरबा और जवारा विसर्जन किया गया।

:=:=::=:=
प्रतापगढ़ मंडी भाव
-प्रतापगढ़. यहां कृषि उपज मंडी में शनिवार को विभिन्न जिंसों के भाव इस प्रकार रहे। गेहूं 1941 से 2011, मक्का 1200 से 1836, चना 4191 से 4650, मसूर 6261 से 7251, सोयाबीन 4000 से 6800, सरसों 6750 से 6800, अलसी 7850 से 8431, मैथी 6030 से 6451, लहसुन 2100 से 6610, प्याज 520 से 2512, धनिया 3425 से 5875 रुपए प्रति क्विंटल रहे।
-==-=-= -===-=
आज और कल बंद रहेगी बिजली
प्रतापगढ़. आगामी दिनों त्योहारों को देखते हुए विद्युत निगम की ओर से लाइनों का रख-रखाव किया जाएगा। इसकी तैयारी की जा रही है। जी.एस.एस पर विद्युत आपुर्ति सुचारू रूप से बनाए रखने के लिए आगामी दिनों में विद्युत आपूर्ति बन्द रखी जाएगी। निगम के सहायक अभियंता ने बताया कि रविवार सुबह 8 बजे से दोपहर 12 बजे तक 33 केवी प्रतापगढ़ जी.एस.एस, एम.जी.रोड, वाटर वक्र्स रोड, एरियापति, हाई स्कूल रोड पर बिजली बंद रहेगी। इसी प्रकार सोमवार सुबह 8 बजे से दोपहर 12 बजे तक अमलावद फीडर, तिलक नगर, आदित्य नगर, प्रगति नगर, नई आबादी, नीमच नाका आदि इलाकों में बिजली बंद रहेगी।
-=-==
Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.