प्रतापगढ़

बढ़ती छीजत, चिंता में विद्युत निगम

प्रतापगढ़. जिले में विद्युत निगम की ओर से बढ़ रही छीजत से जहां राजस्व में कमी हो रही है। वहीं निगम की ओर से अब कृषि पर भार बढऩे के कारण और भी परेशानी होगी। ऐसे में निगम की चिंता बढ़ती जा रही है। इसे लेकर निगम की ओर से औचक जांच अभियान चलाया जाएगा। जिससे विद्युत चोरी के मामले में सतर्कता बरती जाए और छीजत में कमी की जाए।

प्रतापगढ़Oct 16, 2020 / 08:04 pm

Devishankar Suthar

बढ़ती छीजत, चिंता में विद्युत निगम


-अधिक छीजत वाले इलाकों में होगी मीटर की सघन जांच
-सामने लाए जा सकेंगे विद्युत चोर
-होगी सख्त कार्रवाई
-निगम ने कसी कमर
प्रतापगढ़.
जिले में विद्युत निगम की ओर से बढ़ रही छीजत से जहां राजस्व में कमी हो रही है। वहीं निगम की ओर से अब कृषि पर भार बढऩे के कारण और भी परेशानी होगी। ऐसे में निगम की चिंता बढ़ती जा रही है। इसे लेकर निगम की ओर से औचक जांच अभियान चलाया जाएगा। जिससे विद्युत चोरी के मामले में सतर्कता बरती जाए और छीजत में कमी की जाए।
गौरतलब है कि जिले में गत समय से छीजत बढ़ गई है। ऐसे में निगम की परेशानी भी बढ़ गई है। इसे देखते हुए निगम की ओर से अभियान चलाया गया है। जिसमें ज्यादा छीजत वाले क्षेत्रों में मीटरों की सघन जांच की जाएगी। जिससे चोरी और मीटर में छेड़छाड़ को लेकर चोरी करने वाले सामने आ सके। इसके तहत निगम की ओर से अब बिजली चोरों के खिलाफ अभियान जारी रहेगा। इसके तहत निगम ने तैयारियां भी शुरू कर दी है। ऐसे विद्युत चोरों पर अब सख्त कार्रवाई हो सकेगी। इसके लिए निगम ने कमर कस ली है। निगम ने इस वर्ष जिन क्षेत्रों में छीजत अधिक है, वहां मीटरों की सघन जांच करने का बीड़ा उठाया है। निगम ने इस साल 103 प्रतिशत राजस्व और 13 प्रतिशत से कम छीजत का लक्ष्य तय किया है। इसे किसी भी हाल में पूरा करना है।
-=-=-
आधुनिक तकनीक से बिजली चोरी
डिस्कॉम में बढ़ती विद्युत चोरियों को रोकने के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। उसके तहत फीडर अनुसार सघन सतर्कता जांच की जाकर विद्युत चोरी के प्रकरण दर्ज करने के निर्देश दिए है। हरसंभव विद्युत छीजत को 13 प्रतिशत से कम करने एवं राजस्व को 103 प्रतिशत तक लाने का प्रयास करना है। किसी भी फीडर में छीजत अधिक होने पर संबंधित क्षेत्र के मीटरों की गहनता से जांच कराई जाए। निगम का कहना है कि इन दिनों ज्यादातर बिजली चोर आधुनिक टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल कर बिजली चोरी करते है। पिछले दिनों निगम की कार्यवाही में कई बिजली चोर एसे पकड़े है। जो मीटर में छेद कर एक्सटर्नल डिवाइस के माध्यम से बिजली चोरी कर रहे थे। विजिलेंस टीम और अधिक सक्रिय होकर बिजली चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार करें और जुर्माना वसूली में सहयोग करें।
– बकाया कनेक्शनों को करेंगे जारी
छीजत में कमी लाने के लिए लंबित घरेलू कनेक्शन, अघरेलू कनेक्शन, खराब व बंद मीटर बदलने की कार्यवाही की जाएगी। इसके साथ ही मीटर रीडिंग व सरकारी दफ्तरों के बकाया के बारे में पूर्ण जानकारी लेते हुए निर्देश दिए कि जहां पर भी कनेक्शन लंबित है उन्हें शीघ्र ही जारी कराया जाए। उपभोक्ताओं एवं आमजन को 24 घंटे विद्युत आपूर्ति दी जाए। विद्युत उपभोक्ताओं को बिलिंग एवं विद्युत आपूर्ति संबंधी कोई भी समस्या आती है तो उसका निदान तुरंत करें।
-=-
छीजत में कमी के कर रहे प्रयास
जिले में विद्युत छीजत बढ़ गई है। ऐसे में उच्चाधिकारियों के निर्देश पर सभी फीडर इंजार्च की बैठक ली गई है। जिसमें सभी को सख्त निर्देश दिए गए है कि छीजत में कमी लाएं। बकाया कनेक्शन भी शीघ्रता से किए जाएं। विद्युत चोरी पकडऩे का अभियान चलाएं। किसी भी हाल में छीजत में कमी लानी है। वहीं वसूली को और अधिक बढ़ाना है।
आईआर मीणा
अधीक्षण अभियंता, अविविनिलि, प्रतापगढ़

Home / Pratapgarh / बढ़ती छीजत, चिंता में विद्युत निगम

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.