पॉपुलर कार और बाइक

1 घंटे में 672 किलोमीटर दौड़ती है ये सुपरबाइक, कीमत 35 करोड़ से ज्यादा!

4 Photos
Published: December 12, 2017 02:24:46 pm
1/4
आपने रेसिंग बाइक तो बहुत देखी होगी लेकिन आज हम आपको जिस बाइक के बारे में बताने जा रहे है उसकी कीमत और खूबियां जानकर आप दांतो तले अंगुली दबाने पर मजबूर हो जाएंगे। Dodge Tomahawk बाइक की गिनती दुनिया की सबसे दमदार बाइक्स में होती है। इस बाइक की कीमत 35 करोड़ रुपए से भी ज्यादा है।
2/4
इस बाइक का डिजाइन इसे अन्य बाइक से अलग बनाता है। इस बाइक में दो नहीं बल्कि चार पहिए लगे है। इसमें 8.3 लीटर V-10 SRT VIPER इंजन दिया गया है जो कि 500 HP की अधिकतम पावर प्रोड्यूस करता है। यह सुपरबाइक 712 Nm का टार्क जनरेट करती है।
3/4
Dodge Tomahawk सुपरबाइक 0 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार पकड़ने में मात्र 1.5 सेकेंड का समय लेती है। इस सुपरबाइक की टॉप स्पीड 672 किलोमीटर प्रति घंटा है। दुनिया में अब तक इससे ज्यादा स्पीड की सुपरबाइक नहीं बनी है।
4/4
Dodge Tomahawk सुपरबाइक को 2003 में नॉर्थ अमेरिका के इंटरनेशनल ऑटो शो में प्रदर्शित किया गया था। इसके डिजाइन और स्पीड ने लोगों को खासा आकर्षित किया था। सबसे कमाल की बात पूरी दुनिया में सिर्फ 9 लोगों के पास यह बाइक है।
Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.