पॉपुलर कार और बाइक

बजाज ने भारतीय बाजार में उतारी डिस्कवर रेंज की दो नई बाइक्स, देखें खास तस्वीरें

4 Photos
Published: January 11, 2018 09:36:04 am
1/4

टू—व्हीलर कंपनी बजाज आॅटो ने भारतीय बाजार में दो नई बाइक्स डिस्कवर 110 और डिस्कवर 125 को लॉन्च कर दिया है। इन दोनों बाइक्स की दिल्ली एक्सशोरूम कीमत क्रमश: 50,176 रुपए और 53,171 रुपए हैं।

2/4

ये डिस्कवर सीरीज की एकदम नई रेंज है जिसमें डिस्कवर 110 बिल्कुल नई बाइक, वहीं डिस्कवर 125 एक अपडेटेड बाइक है। ये बाइक्स कई बार टेस्ट राइड के दौरान नजर आ चुकी है।

3/4

बजाज ने 125cc बाइक को कई सारे कॉस्मैटिक बदलावों के साथ पेश किया है। कंपनी ने डिस्कवर 110 को डायमंड सिंगल डाउनट्यूब फ्रेम पर तैयार किया है और डिजाइन डिस्कवर 125 से मिलता जुलता है।

4/4

वही बजाज डिस्कवर 125 बाइक को कई अडवांस फीचर्स के साथ उतारा गया है। इसमें एलईडी डेटाइम रनिंग लाइट्स और बदली हुई स्टाइल, नए ग्राफिक्स ऐड किए गए है।

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.