पॉपुलर कार और बाइक

लॉन्च से पहले कैमरे में कैद हुई 2018 Isuzu D-Max V-Cross

4 Photos
Published: January 09, 2018 11:33:50 am
1/4

जापानी वाहन कंपनी इसुजु अपनी नई पिकअप ट्रक डी-मैक्स वी-क्रॉस के अपडेट वर्जन को भारत में लॉन्च करने की तैयारी कर रही है। हाल ही में डी-मैक्स वी-क्रॉस के अपडेट वर्जन को भारतीय सड़कों पर टेस्टिंग के दौरान देखा गया।

2/4

ऐसे में उम्मीद की जा रही है कि कंपनी इसे अगले माह फरवरी में आयोजित होने वाले दिल्ली आॅटो एक्सपो में लॉन्च कर सकती है। कंपनी ने इसे दो वेरिएंट्स में लॉन्च कर सकती है जिसमें इसके टॉप वेरिएंट की कीमत 15 लाख रुपए के आसपास रहने की उम्मीद है।

3/4

ऐसा बताया जा रहा है कि भारत मे लॉन्च होने वाली डी-मैक्स वी-क्रॉस ब्रिटेन और थाइलैंड में उपलब्ध मॉडल से काफी मिलती होगी। अपडेट डी-मैक्स वी-क्रॉस के आगे वाले हिस्से का डिजायन पुराने मॉडल से मिलता-जुलता होगा। टॉप वेरिएंट में फॉग लैंप्स की जगह डे-टाइम रनिंग एलईडी लाइटें दी जाएंगी।

4/4

इसके अलावा पीछे वाले हिस्से का डिजायन अंतरराष्ट्रीय मॉडल से थोड़ा अलग होगा। इसमें नया टेलगेट और क्रोम फिनिशिंग वाला बंपर आएगा। टॉप वेरिएंट में एलईडी ग्राफिक्स वाले टेललैंप्स दिए जा सकते हैं। 2018 डी-मैक्स वी-क्रॉस मौजूदा मॉडल वाला 2.5 लीटर डीज़ल इंजन दिया जा सकता है, जो 134 पीएस की पावर और 320 एनएम का टॉर्क देगा। यह इंजन 5-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स से जुड़ा होगा।

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.