उन्होंने कांग्रेस को नसीहत दी कि वह शवों पर राजनीति करना बंद करे। एक तरफ हर्षवर्धन ने राहुल पर पलटवार किया तो दूसरी तरफ कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने एक बार फिर केंद्र पर निशाना साधा है। आइए जानते हैं क्या है पूरा मामला
यह भी पढ़ेंः जानिए देश के पहले प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू ने जीवन के अंतिम चार दिन कहां और कैसे बिताए कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने देश में कोरोना से मौत के आंकड़ों से जुड़ा ‘द न्यूयॉर्क टाइम्स’ का एक ग्राफिक साझा किया था, जिसके बाद भाजपा ने कांग्रेस को आड़े हाथ लिया। हर्षवर्धन ने ऐसे किया पलटवार
राहुल गांधी के ट्वीट पर केंद्रीय मंत्री डॉ हर्षवर्धन ने जवाब दिया। उन्होंने कहा कि लाशों पर राजनीति करना कांग्रेस का स्टाइल है।
राहुल गांधी के ट्वीट पर केंद्रीय मंत्री डॉ हर्षवर्धन ने जवाब दिया। उन्होंने कहा कि लाशों पर राजनीति करना कांग्रेस का स्टाइल है।
‘पेड़ों पर से गिद्ध भले ही लुप्त हो रहे हों, लेकिन लगता है कि उनकी ऊर्जा धरती के गिद्धों में समाहित हो रही है। लाशों पर राजनीति करना कोई धरती के गिद्धों से सीखे।’
केंद्रीय मंत्री ने एक और ट्वीट कर तीखा पलटवार किया। उन्होंने लिखा- राहुल गांधी को देश की सरकार से ज्यादा अमरीका पर भरोसा है। No data to display.प्रियंका ने वैक्सीन निर्यात को लेकर घेर
उधर एक बार फिर कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वैक्सीन को लेकर केंद्र सरकार को घेरा है। प्रियंका ने वीडियो ट्वीट शेयर करते हुए वैक्सीन के निर्यात को लेकर सीधे सवाल किए हैं।
उधर एक बार फिर कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वैक्सीन को लेकर केंद्र सरकार को घेरा है। प्रियंका ने वीडियो ट्वीट शेयर करते हुए वैक्सीन के निर्यात को लेकर सीधे सवाल किए हैं।
यह भी पढ़ेंः Dominica में पकड़ा गया लापता मेहुल चोकसी, एंटीगुआ के प्रधानमंत्री ने भारत को लेकर कही ये बात लगातार सरकार को घेर रहे राहुल गांधी
आपको बता दें कि कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी कोरोना संकट के दौरान मोदी सरकार को हर मुद्दे पर घेरते आ रहे हैं। पिछले दिनों टीका को लेकर राहुल ने सरकार पर निशाना साधा था। राहुल ने कहा था कि सरकार ने यहां के लोगों की अनदेखी कर विदेशों में अपनी छवि सुधारने के लिए वैक्सीन निर्यात कर दी।

इसके अलावा राहुल गांधी ने टूलकिट मामलों पर भी सरकार को घेरा था। कांग्रेस ने इस मामले में कई मंत्रियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।