राजनीति

CWC की बैठक में नए अध्यक्ष के तौर पर सोनिया गांधी के नाम पर लगी मुहर

5 Photos
Published: August 10, 2019 11:14:48 pm
1/5

नई दिल्ली। करीब दो महीने बाद नए अध्यक्ष की तलाश के लिए राजधानी दिल्ली स्थित कार्यालय में कांग्रेस वर्किंग कमिटी की हो रही बैठक खत्म हो गया है। बैठक में एक बड़ा फैसला लेते हुए CWC ने एक बार फिर से गांधी परिवार पर भरोसा जताते हुए सोनिया गांधी को अध्यक्ष पद की कमान सौंप दी है। सोनिया गांधी कांग्रेस की नई अध्यक्ष चुनी गई हैं।

2/5

बैठक में यूपीए अध्यक्ष सोनिया गांधी, पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह, राहुल गांधी, प्रियंका गांधी, आनंद शर्मा, ए के एंटनी, मल्लिकार्जुन खड़गे, ज्योतिर्रादित्य सिंधिया समेत तमाम दिग्गज नेता मौजूद रहे हैं।

3/5

कार्यसमिति की बैठक में राहुल गांधी से अध्यक्ष बने रहने का आग्रह किया गया लेकिन उन्होंने एक बार फिर से मना कर दिया। वरिष्ठ कांग्रेस नेता रणदीप सुरजेवाला ने बताया कि राहुल गांधी अध्यक्ष नहीं बनेंगे।

4/5

बैठक में सोनिया गांधी ने कहा कि मैं और राहुल गांधी इस चुनाव प्रक्रिया में शामिल नहीं हैं, हालांकि प्रियंका गांधी वाड्रा चुनाव पैनल में शामिल है। बैठक में राुहल गांधी ने स्पष्ट कर दिया कि 21 साल बाद फिर से नेहरू-गांधी परिवार से कोई अध्यक्ष नहीं होगा।

5/5

नए अध्यक्ष को लेकर सुबह हुई सीडब्ल्यूसी की बैठक के बाद नेताओं ने पांच अलग-अलग समूहों में मंथन किया। बताया जा रहा है कि इन समूहों के परामर्श के आधार पर ही कांग्रेस वर्किंग कमिटी नए अध्यक्ष के नाम पर कोई फैसला करेगी।

नए अध्यक्ष के लिए मुकुल वासनिक का नाम सबसे आगे चल रहा था। लेकिन अंतत: सोनिया गांधी के नाम पर मुहर लगी।

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.