मुख्यमंत्री ने परिवार संग किए बालाजी के दर्शन, प्रदेश की खुशहाली की प्रार्थना की

शिवराज सिंह चौहान ने तिरुपति बालाजी के दर्शन किए…।

 

 

भोपाल। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मंगलवार को सुबह तिरुपति पहुंचे एवं उन्होंने भगवान बालाजी के दर्शन किेए। इस दौरान चौहान की पत्नी एवं दोनों बेटे भी साथ थे। चौहान परिवार के साथ आज रात को ही भोपाल लौट आएंगे।

 

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मंगलवार को तिरुपति बालाजी के दर्शन किए। वहां उन्होंने मंदिर के वरिष्ठ पुजारियों के साथ मुलाकात की एवं उनका भी आशीर्वाद लिया। चौहान ने इस मौके पर मीडिया से चर्चा में कहा कि उन्होंने कोरोना के जल्द खात्मे और प्रदेश की खुशहाली का प्रार्थना भगवान बालाजी से की। चौहान के साथ उनकी पत्नी साधना सिंह एवं दोनों बेटे कार्तिकेय एवं कुणाल भी साथ हैं।

 

https://twitter.com/ANI/status/1328631531363917824?ref_src=twsrc%5Etfw

 

चौहान परिवार समेत सोमवार रात को 8 बजे भोपाल के स्टेट हैंगर से रवाना हो गए थे। चौहान तिरुपति यात्रा के दौरान शमशाबाद के ग्राम मुचीनतल स्थित श्री चिन्ना जीयर स्वामी आश्रम में रुके थे। उन्होंने रात्री विश्राम के बाद मंगलवार सुबह तिरुपति में दर्शन किए और पूजा-अर्चना की। इसके बाद उन्होंने तिरुपति बालाजी मंदिर में भगवान व्यंकटेश की आराधना की। चौहान परिवार के साथ ही 17 नवंबर को रात 10 बजे भोपाल भी पहुंच जाएंगे।

 

आधुनिक चार्टर्ड प्लेन की उड़ान

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.