कांग्रेस प्रवक्ता Rajiv Tyagi का निधन, टीवी डिबेट में उठा सीने में दर्द और अस्पताल में तोड़ा दम

कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता राजीव त्यागी ( Congress Spokeperson Rajiv Tyagi ) ने बुधवार दोपहर एक टीवी डिबेट में लिया हिस्सा।
सीने में दर्द की शिकायत के बाद rajiv tyagi को अस्पताल ले जाया गया, दिल का दौरा पड़ने से तोड़ा दम। राहुल गांधी ( Rahul Gandhi ) ने बताया बब्बर शेर।
53 वर्षीय त्यागी ( National Spokesperson Rajiv Tyagi ) के निधन पर कांग्रेस ( Congress ) पार्टी समेत तमाम दिग्गज नेताओं ने जताया शोक।

<p>Congress Spokeperson Rajiv Tyagi passes away</p>
नई दिल्ली। वरिष्ठ कांग्रेस नेता और पार्टी के प्रवक्ता राजीव त्यागी ( Congress Spokeperson Rajiv Tyagi ) का बुधवार को दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। वह 53 वर्ष के थे। बुधवार दिन में राजीव त्यागी ( rajiv tyagi ) ने एक टेलीविजन परिचर्चा में हिस्सा लिया था। इसके बाद सीने में तकलीफ की शिकायत होने पर उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां उन्होंने ( National Spokesperson Rajiv Tyagi ) दम तोड़ दिया। त्यागी की मौत से राजनीतिक गलियारों में शोक की लहर दौड़ गई है।
जल्द चालू होने वाली है Delhi Metro? सीआईएसएफ को लेकर एक जानकारी सामने आने से चला पता

राजीव त्यागी की मौत की खबर पता चलने के बाद कांग्रेस ( Congress ) नेताओं ने शोक जताया है। कांग्रेस पार्टी ने भी उनके निधन को एक अपूर्णीय छति बताते हुए त्यागी को एक प्रतिबद्ध कांग्रेसी और सच्चा देशभक्त बताया है। कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ( Rahul Gandhi ) ने उन्हें पार्टी का बब्बर शेर बताते हुए ट्वीट में लिखा, “कांग्रेस ने आज अपना एक बब्बर शेर खो दिया। राजीव त्यागी के कांग्रेस प्रेम व संघर्ष की प्रेरणा हमेशा याद रहेंगे। उन्हें मेरी भावभीनी श्रद्धांजलि व परिवार को संवेदनाएं।”
https://twitter.com/RahulGandhi/status/1293570933521670148?ref_src=twsrc%5Etfw
त्यागी की मौत की सूचना मिलने के बाद कांग्रेस पार्टी ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर लिखा, “हम राजीव त्यागी के आकस्मिक निधन से बहुत दुखी हैं। वह एक कट्टर कांग्रेसी शख्सियत और एक सच्चे देशभक्त थे। इस दुख की घड़ी में हमारी भावनाएं और प्रार्थनाएं उनके परिजनों और मित्रों के साथ हैं।”
ओडिशा में हर कोरोना मरीज की जांच-इलाज-परिवहन-रहना-खाना-पीना मुफ्त, ये है पटनायक का यूनिवर्सल केयर मॉडल

वहीं, प्रियंका गांधी ( Priyanka Gandhi ) ने लिखा, “भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के प्रवक्ता राजीव त्यागी जी की असामयिक मृत्यु मेरे लिए एक व्यक्तिगत दुःख है। हम सबके लिए अपूर्णीय क्षति है। राजीव जी विचारधारा समर्पित योद्धा थे। समस्त यूपी कांग्रेस की ओर से परिजनों को हृदय से संवेदना। ईश्वर उनके परिवार को दुख सहने की शक्ति दें।”
https://twitter.com/priyankagandhi/status/1293562916503875584?ref_src=twsrc%5Etfw
कांग्रेस प्रवक्ता रणदीप सिंह सुरजेवाला ( Randeep Surjewala ) ने लिखा, “नि:शब्द! एक सबसे प्यारा दोस्त, एक अन्थक साथी, एक छोटा भाई, एक प्रतिबद्ध कांग्रेसी, खो गया, चला गया, बिछड़ गया। तुम्हारा स्नेह और सुगंध सदा महकेंगे। अलविदा मेरे दोस्त, जहाँ रहो, चमकते रहो!”
बेंगलुरु हिंसा को लेकर चश्मदीद का बड़ा खुलासा, बताई कल रात की वो खतरनाक कहानी

राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता के असामयिक निधन से उन्हें काफी दुख पहुंचा है। उन्होंने कहा, “उन्होंने पार्टी के लिए समर्पित ढंग से काम किया। उनके परिवार के सदस्यों और मित्रों के प्रति मेरी हार्दिक संवेदनाएं हैं। भगवान ऐसे कठिन वक्त में उन्हें संबल प्रदान करे। उनकी आत्मा को शांति मिले।”
https://twitter.com/INCIndia?ref_src=twsrc%5Etfw
वहीं, कांग्रेस के प्रवक्ता जयवीर शेरगिल ने राजीव त्यागी को अपना बहुत प्रिय मित्र और सहयोगी बताते हुए ट्वीट में लिखा, “मेरे बहुत प्रिय मित्र, सहकर्मी राजीव त्यागी के आकस्मिक निधन की खबर सुनकर बहुत हैरानी हुई। मैंने अपने परिवार के एक सदस्य को खो दिया है। वे एक दोस्त, एक अच्छे आदमी थे। अभी उनके इतनी दूर जाने की कोई उम्र नहीं थी।”

अमित कुमार बाजपेयी

पत्रकारिता में एक दशक से ज्यादा का अनुभव. ऑनलाइन और ऑफलाइन कारोबार, गैज़ेट वर्ल्ड, डिजिटल टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल, एजुकेशन पर पैनी नज़र रखते हैं. ग्रेटर नोएडा में हुई फार्मूला वन रेसिंग को लगातार दो साल कवर किया. एक्सपो मार्ट की शुरुआत से लेकर वहां होने वाली अंतरराष्ट्रीय प्रदर्शनियों-संगोष्ठियों की रिपोर्टिंग.

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.