राजनीति

संजय राउत ने कहा – आंदोलनकारियों को खालिस्तानी बताना किसानों का अपमान

 

किसानों को दिल्ली में प्रवेश करने से रोका जा रहा है।
पंजाब के किसानों से आतंकवादियों जैसा व्यवहार।

नई दिल्लीNov 29, 2020 / 12:28 pm

Dhirendra

किसानों को दिल्ली में प्रवेश करने से रोका जा रहा है।

नई दिल्ली। शिवसेना के राज्यसभा सांसद और प्रवक्ता संजय राउत ने किसान आंदोलन को लेकर भड़काव बयान दिया है। उन्होंने अपने बयान में कहा है कि जिस तरह से किसानों को दिल्ली में प्रवेश करने से रोका जा रहा है, उसे देखकर ऐसा लग रहा है जैसे आंदोलनकारी किसान इस देश के नागरिक नहीं हैं। उनके साथ आतंकवादियों जैसा व्यवहार किया गया है। चूंकि वे सिख हैं और पंजाब और हरियाणा से आए हैं, इसलिए उन्हें खालिस्तानी कहा जा रहा है। शिवसेना नेता ने कहा कि यह किसानों का अपमान है।
https://twitter.com/ANI/status/1332912995723198464?ref_src=twsrc%5Etfw
बता दें कि कृषि कानूनों के विरोध में किसानों का आंदोलन जारी है। सरकार ने फिलहाल उन्हें दिल्ली.हरियाणा के सिंधु बॉर्डर पर रोका हुआ है। सरकार का कहना है कि किसान तय स्थान बुराड़ी के निरंकारी समागम ग्राउंड में प्रदर्शन करें। लेकिन किसान दिल्ली के रामलीला मैदान या जंतर मंतर पर प्रदर्शन करने की जिद पर अड़े हैं। अब तो किसानों ने कह दिया है कि हम सरकार से सिंधु बॉर्डर पर ही बात करेंगे।

Home / Political / संजय राउत ने कहा – आंदोलनकारियों को खालिस्तानी बताना किसानों का अपमान

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.