गुजरात में कांग्रेस की हार से घबराए संजय राउत, देश की सबसे पुरानी पार्टी के नेताओं को दी नसीहत

निगम में कांग्रेस की हार पर सभी को सोचने की जरूरत।
सूरत में आपकी जीत चौंकाने वाली।

<p>कांग्रेस सहित अन्य पार्टियों को भी सोचने की जरूरत।</p>
नई दिल्ली। गुजरात नगर निगम चुनाव में कांग्रेस की करारी हार के बाद शिवसेना नेता व राज्यसभा सांसद संयज राउत ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा है कि सूरत में आम आदमी पार्टी की जीत चौंकाने वाली है। अब कांग्रेस को सोचना पड़ेगा। इतना ही नहीं, हम सबको गुजरात नगर निगम चुनाव परिणाम को लेकर सोचने की जरूरत है।
https://twitter.com/AHindinews/status/1364449593161752577?ref_src=twsrc%5Etfw
लोकतंत्र के लिए शुभ संकेत नहीं

कांग्रेस जैसी पार्टी को गुजरात और अन्य राज्यों की जनता ने नकारा है। कांग्रेस का इस तरह से पतन होना लोकतंत्र के लिए ठीक नहीं है। कांग्रेस के नेताओं को इस मुद्दे पर आत्ममंथन करने की जरूरत है।
निगम चुनाव परिणाम चौंकाने वाला

संजय राउत बता दें कि महाराष्ट्र में बीजेपी से नाता तोड़ने के बाद से संजय राउत बीजेपी के खिलाफ लगातार हमला बोलते आए हैं। लेकिन बीजेपी शासित राज्य में कांग्रेस का सूपड़ा साफ होने के बाद से वो चिंतित हो उठे हैं। यही कारण है कि उन्होंने विपक्षी नेताओं को नए सिरे से सियासी रणनीतियों पर आगे बढ़ने की सलाह दी है। उन्होंने कहा कि निगम चुनाव परिणाम चौंकाने वाला है।
Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.