संजय राउत ने केंद्र पर साधा निशाना, कहा – NIA जांच उद्धव सरकार पर दबाव बनाने की कोशिश

Breaking :

देवेंद्र फडणवीस के पास जांच से जुड़ी जानकारी सबसे पहले कैसे पहुंच रही है।
एनआईए जांच में शिवसेना के कई नेताओं सहित मुंबई पुलिस के कई अधिकारी भी शामिल।
बीजेपी ने की वाझे का नार्को टेटस कराने की मांग।

<p>केंद्र ने प्रदेश सरकार को बदनाम करने के लिए एनआईए का जांच सौंपी।</p>
नई दिल्ली। देश केे सबसे बड़े उद्योगपति मुकेश अंबानी केस मामले में मुंबई पुलिस के अधिकारी सजिन वाजे की गिरफ्तारी के बाद नया मोड़ आ गया है। एनआईए की इस कार्रवाई के बाद एक तरफ बीजेपी ने वाझे का नार्को टेस्ट कराने की मांग की है तो दूसरी तरफ शिवसेना से राज्यसभा सांसद संजय राउत ने केंद्र सरकार और बीजेपी नता देवेंद्र फडणवीस पर निशाना साधा है।
https://twitter.com/ANI/status/1370980151681454080?ref_src=twsrc%5Etfw
एनआईए जांच शुभ संकेत नहीं

शिवसेना के मुखपत्र सामना में लिखा है कि इन सभी मामलों की गुप्त जानकारी पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के पास सबसे पहले पहुंच रही है, जो सरकार के लिए शुभ संकेत नहीं है। संजय राउत ने कहा है कि एनआईए जांच उद्धव सरकार पर दबाव बनाने की कोशिश है। उन्होंने सवालिया लहजे में पूछा है कि अंबानी केस मामले की जांच को लेकर हर जानकारी फडणवीस को कैसे पता चल जाता है।
वाझे को बताया अच्छा पुलिस अधिकारी

संजय राउत ने सचिन वाझे को अच्छा पुलिस अधिकारी बताते हुए कहा है मुंबई पुलिस ने कई बड़े केस सॉल्व किए हैं। अंबानी केस की जांच करने में भी मुंबई पुलिस सक्षम है। दूसरी तरफ एनआईए के सूत्रों जानकारी मिली है कि अंबानी केस से शिवसेना नेताओं और मुंबई पुलिस के कई अधिकारियों के नाम जुड़े हैं।
Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.