राहुल ने सिंधिया को कहा बैकबेंचर, कांग्रेस में रहते तो बन जाते सीएम

कांग्रेस संगठन यूथ विंग को संबोधित करते हुए राहुल ने कही यह बात
राहुल ने कहा, कांग्रेस में होते तो अब तक बन गए होते एमपी के सीएम

<p>Rahul said Scindia BJP backbencher, if he were in Congress, become CM</p>

नई दिल्ली। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया कांग्रेस के साथ मुख्यमंत्री बन सकते हैं, लेकिन भाजपा में पिछड़ गए हैं।

https://twitter.com/ANI?ref_src=twsrc%5Etfw
भाजपा के बन गए बैकबेंचर
सूत्रों के अनुसार, कांग्रेस संगठन के महत्व के बारे में पार्टी के यूथ विंग से बात करते हुए गांधी ने कहा, “सिंधिया अगर कांग्रेस के साथ होते तो मुख्यमंत्री बन गए होते, लेकिन वो भाजपा में बैकबेंचर बन गए हैं। सिंधिया के पास कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ काम करके संगठन को मजबूत करने का विकल्प था। मैंने उनसे कहा था कि एक दिन आप मुख्यमंत्री बनेंगे। लेकिन उन्होंने अपना अलग रास्ता चुना।
यह भी पढ़ेंः- कोलकाता में आग की चपेट में मरने वालों के परिवारों को पीएम राहत कोष से मिलेंगे दो लाख

उन्हें कांग्रेस में लौटना ही होगा
सूत्रों ने आगे बताया कि गांधी ने आगे कहा कि “इसे लिख लें, अब वह वहां कभी मुख्यमंत्री नहीं बनेंगे। उन्हें यहां वापस आना होगा।” उन्होंने युवा पार्टी के कार्यकर्ताओं को आरएसएस की विचारधारा से लडऩे और किसी से भी नहीं डरने की हिदायत दी। आपको बता दें कि सिंधिया ने कांग्रेस पार्टी से इस्तीफा देकर पिछले साल मार्च में भाजपा में शामिल हो गए थे।
Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.