राजनीति

Rahul Gandhi ने पीएम मोदी पर साधा निशाना, कहा – देश और घर दोनों का बजट बिगाड़ा

राहुल गांधी ने एक बार फिर पीएम पर साधा निशाना।
केंद्र की आर्थिक नीतियों से लोगों के घर का बजट बिगड़ा।

नई दिल्लीFeb 06, 2021 / 09:49 am

Dhirendra

मोदी सरकार ने इस बार भी पूंजीपतियों के हितों को ही साधा है।

नई दिल्ली। केंद्रीय बजट और लोगों पर उसके असर को लेकर कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने शनिवार को भी पीएम मोदी पर हमला बोला है। ताजा ट्विट में उन्होंने कहा है कि मोदी सरकार की नीतियों की वजह से देश की अर्थव्यवस्था बर्बादी के कगार पर है। इतना ही नहीं, बजट ने आम इंसान के घर का हिसाब भी बिगाड़ दिया है। उन्होंने आरोप लगाया है कि पीएम मोदी ने बजट 2021 में भी अपने मित्रों का हित साधने की कोशिश की है।
Rahul Gandhi ने पीएम मोदी पर फिर बोला हमला, कहा – देश के रक्षकों को दिया धोखा

अन्नदाता पर एक और वार

इससे पहले उन्होंने कहा था कि अब किसानों को पेट्रोल-डीजल के लिए भी ज्यादा दाम देने होंगे। साथ ही केंद्र की ओर से अब उन्हें कोई आर्थिक मदद नहीं मिलेगी। यह कृषि कानूनों के बाद देश की अन्नदाता पर एक और वार है।
Congress को एक वर्ष में मिला 139 करोड़ रुपए का चंदा, जानिए किस दिग्गज वकील ने दिया सबसे ज्यादा दान

देश की रक्षा करने वालों को मिलेगा धोखा

शुक्रवार को उन्होंने एक ट्विट कर पीएम मोदी को देश के रक्षकों को धोखा देने वाला करार दिया था। साथ ही उन्होंने कहा था कि मोदी सरकार के कार्यकाल में विषम परिस्थितियों में चीनी आक्रामकता का सामना करने वाले जवानों को कोई समर्थन नहीं मिलेगा। भारत की रक्षा करने वालों को धोखा मिलेगा।

Home / Political / Rahul Gandhi ने पीएम मोदी पर साधा निशाना, कहा – देश और घर दोनों का बजट बिगाड़ा

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.