Rahul Gandhi ने नाम लिए बगैर पीएम मोदी पर किया पलटवार, कहा – वो क्रॉनीजीवी है जो देश बेच रहा है

राहुल गांधी ने आंदोलनजीवी का जवाब क्रॉनीजीवी से दिया।
देश बेचने वालों को बताया क्रॉनीजीवी।

<p>राहुल गांधी ने आंदोलनजीवी का जवाब क्रॉनीजीवी से दिया।</p>
नई दिल्ली। पिछले कुछ दिनों से कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी की ओर से पीएम नरेंद्र मोदी पर हमला जारी है। आज उन्होंने पीएम के आंदोलनजीवी वाले बयान पर उनका नाम लिए बगैर ही निशाना साधा है। उन्होंने अपने एक ट्विट में आंदोलजीवी के जवाब में क्रॉनीजीवी शब्द का इस्तेमाल किया है।
https://twitter.com/hashtag/PSU_PSB_Sale?src=hash&ref_src=twsrc%5Etfw
दरअसल, कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने ट्विट कर बताया कि क्रॉनीजीवी वो है जो देश बेच रहा है। इसके साथ ही राहुल गांधी ने #PSU_PSB_Sale का भी इस्तेमाल किया है।

पीएम ने क्या कहा था
आपको बता दें कि पीएम मोदी ने राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव के दौरान किसान आंदोलन को लेकर विपक्ष पर निशाना साधा था। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि देश में एक नई जमात आ गई है। इनमें से एक नए जमात का नाम है आंदोलनजीवी। आंदोलनजीवी को परजीवी बताते हुए उन्होंने कहा था कि यह लोग खुद का आंदोलन खड़ा नहीं कर पाते। इसलिए दूसरों के आंदोलन में जाकर बैठ जाते हैं।
Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.