पंजाब CM चरणजीत सिंह चन्नी की अध्यक्षता में नई कैबिनेट की पहली बैठक जारी, किसान आंदोलन पर हुई चर्चा

आज पंजाब मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी की अध्यक्षता में नई कैबिनेट की बैठक जारी है। इस दौरान किसान आंदोलन पर चर्चा हुई और भारत बंद का समर्थन किया गया। माना जा रहा है कि विधानसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए सरकार कई बड़े ऐलान कर सकती है।

<p>Punjab CM Charanjit Singh Channis Cabinet first meeting today</p>
नई दिल्ली। बीते कई दिनों के सियासी घमासान के बाद अब विधानसभा चुनाव के मद्देनजर पंजाब की नई सरकार काम पर लग गई है। आज पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी के अध्यक्षता में नई कैबिनेट की बैठक हो रही है। इस दौरान किसान आंदोलन पर चर्चा हुई और भारत बंद का समर्थन किया गया। इस बैठक में कई बड़े ऐलान होने की उम्मीद लगाई जा रही है। बता दें कि कल ही पंजाब सीएम चरणजीत सिंह चन्नी की कैबिनेट के 15 मंत्रियों को राज्यपाल ने शपथ दिलाई है।
गांधी जयंती पर होगा कई योजनाओं का आगाज

बता दें कि पंजाब सीएम ने 15 नए मंत्रियों के शपथ ग्रहण करने के बाद आज 10:30 बजे बैठक बुलाई थी। इसका ऐलान करते हुए दोनों डिप्टी सीएम ने कहा कि हमारी सरकार में गरीबों पर खास ध्यान दिया जाएगा। इसके साथ ही महात्मा गांधी की जयंती पर कई योजनाओं का आगाज होगा। माना जा रहा है कि बैठक में सभी मंत्रियों को संबंधित विभाग सौंपे जा सकते हैं।
नई कैबिनेट में कौन-कौन शामिल

जानकारी के मुताबिक कल पंजाब सीएम और दो डिप्टी सीएम के बाद ब्रह्म मोहिंदरा, मनप्रीत सिंह बादल, तृप्त राजिंदर सिंह बाजवा, सुखबिंदर सिंह सरकारिया, अरुणा चौधरी, रजिया सुल्ताना, विजय इंदर सिंगला, भारत भूषण आशु, डॉ. राजकुमार वेरका, संगत सिंह गिलजियां, अमरिंदर सिंह राजा वडि़ंग, परगट सिंह, कुलजीत नागरा, गुरप्रीत कोटली, राणा गुरजीत ने पद और गोपनीयता की शपथ ली थी।
https://twitter.com/CHARANJITCHANNI?ref_src=twsrc%5Etfw
यह भी पढ़ें: कैप्टन अमरिंदर सिंह के मंत्रियों को हटाने के लिए सिद्दू ने तैयार की रिपोर्ट, भष्टाचार को बनाया आधार

गौरतलब है कि नई कैबिनेट से पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह के कई मंत्रियों की छुट्टी भी कर दी गई है। इनमें से कुछ मंत्रियों को पद से हटाने की रिपोर्ट तो खुद प्रदेश अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू ने तैयार कर पार्टी आलाकमान को भेजी थी। इन मंत्रियों पर भष्टाचार के आरोपों को आधार बनाया गया था। कहा जा रहा है कि पंजाब की नई कैबिनेट में ज्यादातर राहुल गांधी या फिर पार्टी नेतृत्व के करीबी हैं।
Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.