Prakash Javadekar : अर्नब के घर पर मुंबई पुलिस की छापेमारी इमरजेंसी की याद दिलाने वाला

जावड़ेकर ने की अर्नब के घर मुंबई पुलिस की छापेमारी की आलोचना।
महाराष्ट्र सरकार की ये कार्रवाई इमरजेंसी की याद दिलाने वाला।

<p>जावड़ेकर ने की अर्नब के घर मुंबई पुलिस की छापेमारी की आलोचना।</p>
नई दिल्लीे। केंद्रीय सूचना और प्रसारण मंत्री प्रकाश जावडेकर ने मुंबई पुलिस द्वारा रिपब्लिक टीवी के चर्चित संपादक अर्नब गोस्वामी के घर पर छापेमारी की कड़े शब्दों में निंदा की है। उन्होंने अपने बयान में कहा है कि हम महाराष्ट्र में प्रेस की स्वतंत्रता पर हमले की निंदा करते हैं। यह प्रेस से डील करने का सही तरीका नहीं है। यह घटना इंदिरा गांधी के आपाताकाल के दिनों की याद दिलाता है। जब सरकार के खिलाफ बोलने पर प्रेस को इसी तरह से दबाने का प्रयास जाता था। उन्होंने कहा कि हम मुंबई पुलिस के छापेमारी की सख्त आलोचना करते हैं।
https://twitter.com/ANI/status/1323832935145828354?ref_src=twsrc%5Etfw
मुंबई पुलिस ने जारी किया था नोटिस

बता दें कि बुधवार को रिपब्लिक टीवी के संपादक अर्नब गोस्वामी के घर पहुंचकर मुंबई पुलिस ने छापेमारी की है। जानकारी के मुताबिक मुंबई पुलिस ने रिपब्लिक टीवी के संपादक को हिरासत में लेने का भी प्रयास किया है। अर्नब गोस्वामी ने बताया है कि मुंबई पुलिस ने उन पर शारीरिक हमला भी किया है। हाल ही में मुंबई पुलिस ने रिपब्लिक टीवी के प्रधान संपादक अर्नब गोस्वामी को पालघर में साधुओं की भीड़ द्वारा हत्या और अप्रैल में बांद्रा स्टेशन के पास प्रवासी कामगारों की भीड़ पर प्रसारित कार्यक्रम में कथित तौर पर साम्प्रदायिक टिप्पणी करने के मामले में कारण बताओ नोटिस जारी किया था।
Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.