राजनीति

Political Crisis: बेंगलुरु पुलिस ने दिग्विजय सिंह को हिरासत में लिया, बागी विधायकों से मिलने पहुंचे थे

Madhya Pradesh में राजनीतिक संकट चरम पर
बेंगलुरु एयरपोर्ट पर पुलिस ने दिग्विजय सिंह को रोका
कांग्रेस विधायकों की सुरक्षा को खतरा है

नई दिल्लीMar 18, 2020 / 11:50 am

Dhirendra

नई दिल्ली। मध्य प्रदेश ( Madhya Pradesh ) का सियासी संकट ( Political Crisis ) अभी थमा नहीं है। कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ( Congress Leader Digvijay Singh ) बागी विधायकों ( Rebelion MLA’s ) से मिलने के लिए बेंगलुरु पहुंचे। लेकिन पुलिस ने उन्हें बेंगलुरु एयरपोर्ट ( Bengaluru Airport ) से बाहर जाने की अनुमित नहीं दी। इसके विरोध में दिग्विजय सिंह एयरपोर्ट पर रामादा होटल के पास धरने पर बैठ गए। कांग्रेस नेता के इस रुख के बाद बेंगलूरु पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया।
https://twitter.com/hashtag/WATCH?src=hash&ref_src=twsrc%5Etfw
उन्होंने कर्नाटक पुलिस ( Karnataka Police ) पर स्वतंत्र आवाजाही पर रोक लगाने का आरोप लगाया है। कांग्रेस नेता सिंह ने बीजेपी ( BJP ) पर कांग्रेस के 22 विधायकों को बंधक बनाने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा है कि विधायकों के फोन तक छीन लिए गए हैं। किसी को विधायकों से मिलने नहीं दिया जा रहा है, न ही विधायकों से बात करने की परमीशन है। उन्होंने इसे लोकतांत्रिक मर्यादाओं के खिलाफ बताया है।
https://twitter.com/ANI/status/1240089009461682179?ref_src=twsrc%5Etfw
दिग्विजय सिंह ने बेंगलूरु एयरपोर्ट पर पुलिस अधिकारियों द्वारा रोके जाने पर कहा कि मैं मध्य प्रदेश से राज्यसभा ( Rajya Sabha ) का उम्मीदवार हूं। 26 मार्च को मतदान होना है। मेरे विधायकों को यहां रखा गया है। वे मुझसे बात करना चाहते हैं। लेकिन उनके फोन छीन लिए गए हैं। पुलिस मुझे यह बोलने नहीं दे रही है कि विधायकों के लिए सुरक्षा खतरा है।

Home / Political / Political Crisis: बेंगलुरु पुलिस ने दिग्विजय सिंह को हिरासत में लिया, बागी विधायकों से मिलने पहुंचे थे

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.