राजनीति

Nitish ने दिए संकेत – कर्पूरी ठाकुर की तरह मुझे भी मुख्यमंत्री पद से हटाया जा सकता है

जेडीयू बिहार में तीसरे नंबर की पार्टी है।
सियासी जोड़तोड़ के दम पर सीएम बने हैं नीतीश कुमार।

Jan 25, 2021 / 08:25 am

Dhirendra

जेडीयू और बीजेपी के बीच कई मुद्दों पर सियासी मतभेद चरम पर है।

नई दिल्ली। कर्पूरी ठाकुर की जयंती पर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने एक बयान देकर सबको चौंका दिया है। वर्तमान कार्यकाल के बीच में ही उन्हें सीएम की कुर्सी से हटाया जा सकता है। हालांकि, उन्होंने यह साफ नहीं किया कि उन्हें सीएम पद से हटाने की कोशिश कौन कर रहा है?
RJD नेता मनोज झा का नीतीश पर तंज, कहा- ‘आपके जैसा लाचार नेता अभी तक नहीं देखा

बिहार के सीएम नीतीश कुमार ने कहा कि जननायक कर्पूरी ठाकुर के साथ अन्याय क्यों हुआ? कर्पूरी ठाकुर जी ने अतिपिछड़ों को आरक्षण दिया। इस बात से नाराज लोगों ने 2 साल तक कुछ महीने में ही उन्हें हटा दिया। हम लोग भी सबके हित में काम कर रहे हैं। हमारी सरकार ने किसी की उपेक्षा नहीं की है। बिहार निरंतर विकार की राह पर आगे बढ़ रहा है।
बता दें कि गरीब परिवार में पैदा हुए कर्पूरी ठाकुर बिहार की राजनीति में शिखर तक पहुंचे। दो बार राज्य के मुख्यमंत्री बने। पहली बार 22 दिसंबर 1970 को उन्होंने बिहार के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली थी। 2 जून, 1971 को पद से इस्तीफा दे दिया था। दूसरी बार वे 24 जून, 1977 को राज्य का मुख्यमंत्री बने और मजबूरन 21 अप्रैल, 1979 को पद से इस्तीफा देना पड़ा था।

Home / Political / Nitish ने दिए संकेत – कर्पूरी ठाकुर की तरह मुझे भी मुख्यमंत्री पद से हटाया जा सकता है

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.