राजनीति

Mukhtar Abbas Naqvi ने कांग्रेस पर साधा निशाना, कहा – राहुल गांधी सुरक्षा बलों के मनोबल को तोड़ने की साजिश में शामिल

चीन के सामने झुक गए पीएम मोदी।
भारत की जमीन चीन को दे दी।

नई दिल्लीFeb 12, 2021 / 11:19 am

Dhirendra

भारत का कब्जा फिंगर फोर तक था।

नई दिल्ली। भारत-चीन सीमा पर जारी डिसइंगेजमेंट को लेकर राहुल गांधी के बयान पर केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने हमला बोला है। मुख्तार अब्बास नकवी ने कहा है कि मंदबुद्धि पप्पू जी के कमाल का कोई रास्ता नहीं है। वह कहीं और से सुपारी लेकर देश को बदनाम करने के षड्यंत्र और सुरक्षा बलों के मनोबल को तोड़ने की साजिशों में लगे हैं। उनके इस नासमझी का कोई इलाज नहीं है।
https://twitter.com/AHindinews/status/1360089492909035523?ref_src=twsrc%5Etfw
ये है डिसइंगेजमेंट पर राहुल गांधी का बयान

इससे पहले कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने शुक्रवार को भारत-चीन के बीच हुए समझौते को लेकर केंद्र सरकार पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने मीडिया को बताया कि पीएम मोदी ने भारतीय क्षेत्र को चीन को क्यों दिया। इसका जवाब उन्हें और रक्षा मंत्री को देना चाहिए। पीएम मोदी कांग्रेस के सामने झुक गए। उन्होंने क्यों सेना को कैलाश रेंज से पीछे हटने को कहा। देपसांग प्लेंस से चीन वापस क्यों नहीं गया। हमारी जमीन फिंगर-4 तक है। मोदी ने फिंगर-3 से फिंगर-4 की जमीन चीन को पकड़ा दी है।

Home / Political / Mukhtar Abbas Naqvi ने कांग्रेस पर साधा निशाना, कहा – राहुल गांधी सुरक्षा बलों के मनोबल को तोड़ने की साजिश में शामिल

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.