MP उपचुनाव 2020 का पहला परिणाम आया सामने : नारायण पटेल ने बनाया रिकॉर्ड

– मांधाता से नारायण सिंह पटेल 22129 वोटों से चुनाव जीते – कांग्रेस के उत्तम पाल सिंह को हराया- पहले राउंड से बनाई थी बढ़त, अंततः अबतक का रिकॉर्ड बना दिया

<p>First MP by-election result 2020 came on the favour of BJP</p>

खंडवा। मांधाता विधानसभा उपचुनाव में आखिरकार MP उपचुनाव का पहला परिणाम भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी नारायण पटेल की बड़ी जीत के साथ दर्ज किया गया। जिसके चलते नारायण पटेल ने एक रिकॉर्ड भी बना दिया, दरअसल अंतिम परिणाम पर नजर डालें, तो यहां जीत हार के अंतर में ये अब तक का सबसे बड़ा रिकॉर्ड है। यहां भाजपा के नारायण पटेल ने कांग्रेस के उत्तम पाल सिंह पुरनी को 22129 वोट से हराया है। ऐसे में कांग्रेस छोड़कर भाजपा में आए नारायण पटेल एक बार फिर मांधाता विधानसभा के विधायक बने हैं।

इससे पहले मांधाता विधानसभा में 3 नवंबर 2020 को हुए उपचुनाव में 76.19 प्रतिशत मतदान हुआ था। इसके लिए भाजपा से नारायण पटेल और कांग्रेस से उत्तम पाल सिंह प्रत्याशी रहे।

भाजपा प्रत्याशी नारायण पटेल के सामने कांग्रेस के राजनारायण के बेटे उत्तम पाल सिंह मैदान में है। चुनाव से पहले तक उत्तम पाल सिंह मजबूत नजर आ रहे थे, ऐसे में यहां भाजपा को काफी मेहनत करनी पड़ी। जिसके चलते खुद शिवराज सिंह चौहान को इस क्षेत्र में चार सभाएं करनी पड़ गई। यहां तक की सिंधिया और नरेंद्र सिंह तोमर ने भी सभाएं की।

इस तरह मिले वोट…
नारायण पटेल, भाजपा- 80394
उत्तमपाल सिंह पुरनी, कांग्रेस- 58265
अंतर- 22129

इस चुनाव में मतगणना के दौरान पटेल ने लगातार अपनी बढ़त को बनाए रखा। एक ओर जहां पहले चरण में वह 1907 वोटों से आगे चल रहे थे, वहीं चौथे राउंड की समाप्ति तक ये बढ़त 7215 पहुंच गई।
9th राउंड के बाद :
Bjp 34031
कांग्रेस 24416
अंतर 9615
BJP के नारायण पटेल 9615 वोट से आगे…

10th राउंड के बाद :
Bjp 38433
कांग्रेस 26909
अंतर 11524
BJP के नारायण पटेल 11524 वोट से आगे

मांधाता 11 राउंड के बाद
कांग्रेस – 2924
बीजेपी – 4441
अंतर – 1517
कुल बढ़त 13041 वोटों से बीजेपी के नारायण पटेल आगे…
18th राउंड के बाद
Bjp 68514
कांग्रेस 448737
अंतर 19777
BJP के नारायण पटेल 19777 वोट से आगे

इसी प्रकार अंतिम राउंड में भाजपा के नारायण पटेल ने 21991 वोट से जीत दर्ज की।
Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.