तेरस पर बाजार में बरसा धन, अब दिवाली से आस

जिलेभर में हुआ करोड़ों रुपए का कारोबार

<p>Dhanteras</p>

बड़वानी. रोशनी से जगमगाने वाले दीपावली पर्व की गुरुवार को धनतेरस से शुरुआत हुई। इस दौरान धनतेरस के शुभ मुहूर्त पर धनलक्ष्मी से बाजार खिलखिलाया नजर आया। शुक्रवार को भी खरीदी का विशेष मुहूर्त रहने से ग्राहकी गुलजार रहने का अनुमान है। धनतेरस पर ऑटो मोबाइल, मोबाइल, इलेक्ट्रानिक्स, बर्तन, सराफा, फर्नीचर, कपड़ा दुकान सहित सजावटी सामग्री की दुकानों पर खासी भीड़भाड़ नजर आई।

पर व्यवसायियों ने प्रतिष्ठानों को आकर्षक रूप से सजाया। लोगों ने शुभ मुहूर्त में अपनी पसंद के आयटमों की खरीदी की। ऑटोमोबाइल्स, इलेक्ट्रानिक्स, मोबाइल, बर्तन, सराफा, फर्नीचर आदि प्रतिष्ठानों पर ग्राहकी का बूम नजर आया। धनतेरस अवसर की खरीदी का मुहूर्त शुक्रवार तक रहने से अगले दिन भी बाजार खिलखिलाने की उ मीदें बरकरार है। वहीं सायंकाल घर-आंगन में दीप जगमगाए और रात्रि में पटाखों की गूंज सुनाई दी। शाम को चिकित्सा जगत से जुड़े लोगों ने आयुर्वेद के जनक भगवान धनवंतरी का पूजन किया। इस दौरान सुख-समृद्धि व निरोग रहने की कामना की।

धनतेरस के मद्देनजर यातायात पुलिस द्वारा शहर के प्रमुख बाजार में बेहतर यातायात के लिए प्रयास किए। झंडा चौक, जैन मंदिर चौराहा, राधा मार्केट एरिया में तीन व चार पहिया वाहनों का प्रवेश रोका। हालांकि जहां बेरिकेट्स लगाए गए, वहां पार्किंग व्यवस्था नहीं होने से बाजार में खरीदी के लिए पहुंचे लोग परेशान भी हुए। उधर बाजार में दो पहिया की रेलमपेल के चलते जाम की स्थिति भी बनती रही। झंडा चौक, जैन मंदिर, रणजीत चौक, एमजी रोड, कचहरी रोड पर खासी रौनक नजर आई।

सबसे अधिक झाडू की दुकानें लगी
इस बार बाजार में सर्वाधिक अस्थाई दुकानें झाडू की लगी थी। लोगों ने शुभ मुर्हुत में आवश्यक सामग्री के साथ विशेष रुप से झाडू की खरीदी की। इसी तरह झंडा चौक, रणजीत चौक, एमजी रोड़, कचहरी रोड़, आदि जगह दीपक, गृह सज्जा, पूजन सामग्री आदि की लगी अस्थाई दुकानों पर लोगों ने जमकर खरीदी की। वहीं रेडिमेड कपड़ा, साडिय़ां, श्रंृगार, किराना दुकानों पर भी भीड़ नजर आई। उधर दशहरा मैदान पर पटाखा दुकानों पर भी लोगों की भीड़ नजर आई।

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.