घायल होने के बाद पहली बार सियासी मैदान में उतरीं ममता बनर्जी, व्हीलचेयर से रोड शो में हुईं शामिल

Breaking :

कोलकाता के गांधी मूर्ति से हाजरा तक व्हीलचेयर पर रोड शो कर रही हैं ममता।
लोगों से कहा – मेरा दर्द बंगाल के दर्द से बड़ा नहीं है।

<p>सुरक्षा के लिहाज से जगह-जगह पर सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं।</p>
नई दिल्ली। पश्चिम बंगाल में सीएम ममता बनर्जी को यूं ही दीदी या बंगाल की शेरनी नहीं कहा जाता है। चार दिन पहले चुनाव प्रचार के दौरान वह घायल हो गई थीं। अभी वह चल फिर नहीं सकती। इसके बावजूद आज से उन्होंने चुनावी कमान अपने हाथ में ले लिया है। व्हीलचेयर के जरिए वह चुनावी मैदान में उतर चुकी हैं। बंगाल के लोगों का कहना है कि दीदी का विरोधियों को चुनौती देने का ये अलहदा अंदाज हैं। इस बात को बंगाल में रहने वाले लोग बखूबी जानते हैं।
https://twitter.com/hashtag/WATCH?src=hash&ref_src=twsrc%5Etfw
10 मार्च को चोट लगने के बाद पहली बार प्रचार के लिए ममता बनर्जी सड़क पर उतरी हैं। ममता व्हीलचेयर पर कोलकाता के गांधी मूर्ति पहुंचीं और यहां से हाजरा तक के लिए अपना रोड शो शुरू कर दिया। यह रोड शो चार किलोमीटर लंबा है और दीदी लोगों के साथ व्हीलचेयर पर चल रही हैं। उनके पीछे भारी संख्या में समर्थक चल रहे हैं। सुरक्षा के लिहाज से रास्ते में जगह-जगह सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं और पुलिस बल तैनात किए गए हैं।
बता दें कि 10 मार्च को नंदीग्राम में चुनाव प्रचार के दौरान वह घायलय हो गई थीं। चोट का इलाज कराने के बाद ममता बनर्जी आज रोड शो में शामिल हुई हैं। रोड शो के दौरान दर्द के बारे में पूछे जाने पर कहा कि यह बंगाल या जनता के बड़ा नहीं है।
Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.