कैलाश सारंग का निधन : भाजपा कार्यालय में अंतिम दर्शन के लिए रखा गया पार्थिव शरीर, 4 बजे होगा अंतिम संस्कार

-दोपहर 3.30 मिनट पर अंतिम यात्रा के लिए पार्थिव शरीर को उठा लिया जाएगा।
-भाजपा कार्यालय में अंतिम दर्शन के लिए रखा गया पार्थिव शरीर, 4 बजे होगा अंतिम संस्कार

<p>कैलाश सारंग का निधन : भाजपा कार्यालय में अंतिम दर्शन के लिए रखा गया पार्थिव शरीर, 4 बजे होगा अंतिम संस्कार</p>

भोपाल/ भारतीय जनता पार्टी के संस्थापक सदस्यों में से एक मध्य प्रदेश की राजनीति में अहम किरदार निभाने वाले पूर्व राज्यसभा सांसद कैलाश सारंग का पार्थिव शरीर रविवार सुबह विशेष विमान से मुंबई से भोपाल लाया गया। दोपहर 2.30 बजे उनके पार्थिव शरीर को भाजपा कार्यालय में अंतिम दर्शन के लिए रखा गया है, जहां मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान समेत भाजपा के बड़े-छोटे सभी नेता अंतिम दर्शन के लिए पहुंच रहे हैं। दोपहर 3.30 मिनट पर अंतिम यात्रा के लिए पार्थिव शरीर को उठा लिया जाएगा।

 

मध्य प्रदेश भाजपा कार्यालय में कैलाश सारंग के अंतिम दर्शन करने पहुंचे भाजपाई।

सुबह 9 बजे मुंबई से भोपाल लाया गया पार्थिव शरीर

https://twitter.com/ChouhanShivraj?ref_src=twsrc%5Etfw

कैलाश सारंग का पार्थिव शरीर रविवार सुबह 9 बजे विशेष विमान से मुंबई से भोपाल लाया गया। एयरपोर्ट पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने पार्थिव शरीर को कंधा दिया। एयरपोर्ट से पार्थिव देह को 74- बंगले स्थित उनके निवास पर लाया गया, जहां पर शिवराज सरकार के कई मंत्री और भाजपा नेता उनके अंतिम दर्शन के लिए पहुंचे थे। सभी ने यहां श्रद्धा सुमन अर्पित किया। इसके बाद शाम 4 बजे राजकीय सम्मान के साथ सुभाष नगर विश्राम घाट पर उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।


87 साल की उम्र में निधन

शनिवार को मुंबई के अस्पताल में 87 साल के कैलाश सारंग का निधन हो गया था। उनकी तबीयत बिगड़ने पर 2 नवंबर को एयर एंबुलेंस से भोपाल से मुंबई ले जाया गया था। इधर, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पूर्व सांसद और कैबिनेट मंत्री विश्वास सारंग के पिता कैलाश सारंग के निधन पर उन्हें श्रद्धांजलि दी है। मोदी ने संवेदना जताते हुए लिखा- कैलाश सारंग को मध्य प्रदेश की प्रगति चाहने वाले दयालु और मेहनती के नेता के रूप में याद किए जाएगा। उन्होंने मध्य प्रदेश में भाजपा को मजबूत करने के लिए अथक प्रयास किए।


ऐसे रहेगा कार्यक्रम : कैलाश सारंग के पुत्र और शिवराज सरकार के मंत्री विश्वास सारंग ने ट्वीट करते हुए बताया

 

https://twitter.com/VishvasSarang/status/1327651792151187456?ref_src=twsrc%5Etfw

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.