राजनीति

Haryana : निकाय चुनावों के लिए मतदान सुबह से जारी, खट्टर सरकार की अग्निपरीक्षा

विधानसभा के बाद पहला चुनाव।
प्रदेश की राजनीति का भविष्य तय करेगा चुनाव परिणाम।
आईएनएलडी ने किसानों विरोधी नीतियों की वजह से चुनाव का बहिष्कार किया।

नई दिल्लीDec 27, 2020 / 10:20 am

Dhirendra

मनोहर लाल खट्टर सरकार के लिए निकाय चुनाव बड़ी चुनौती।

नई दिल्ली। किसान आंदोलन के बीच आज हरियाणा में निकाय चुनावों के लिए सुबह से मतदान जारी है। चुनाव के लिए मतदान शाम 5.30 बजे तक जारी रहेगा। मतगणना 30 दिसंबर को होगी। स्थानीय निकाय चुनाव खट्टर सरकार के लिए एक तरह से सियासी अग्निपरीक्षा की घड़ी भी है। ऐसा इसलिए कि प्रदेश के किसान कृषि कानूनों को लेकर केंद्र और राज्य सरकार के रुख से नाराज हैं। बता दें कि हरियाणा कृषि आय और रोजगार का मुख्य जरिया है।
https://twitter.com/ANI/status/1343044780591202304?ref_src=twsrc%5Etfw
सियासी भविष्य तय करेंगे चुनाव

साल 2019 में विधानसभा चुनाव के बाद हरियाणा का यह पहला चुनाव है। इसलिए निकाय चुनाव को बीजेपी-जजपा गठबंधन के लिए चुनौती माना जा रहा है। इस चुनाव में मुख्य मुकाबला बीजेपी-जजपा गठबंधन और कांग्रेस के बीच है। हरियाणा के दो बार के मुख्यमंत्री और विपक्ष के नेता भूपेंद्र हुड्डा ने कहा कि नगरपालिका चुनाव राज्य में राजनीति का भविष्य तय करेंगे।
ओमप्रकाश चौटाला की इंडियन नेशनल लोकदल ने बीजेपी-जजपा सरकार द्वारा प्रदर्शनकारी किसानों के खिलाफ किए गए बल के विरोध में इन चुनावों का बहिष्कार किया है।

यह चुनाव अंबाला, पंचकुला और सोनीपत के नगर निगमों के वार्डों के सदस्यों के लिए और रेवाड़ी की नगरपालिका परिषद के अध्यक्ष और सदस्य, सांपला, रोहतक, धारूहेड़ा, रेवाड़ी, उकलाना, हिसार की नगरपालिका समितियों के सदस्य के लिए हो रहा है।

Home / Political / Haryana : निकाय चुनावों के लिए मतदान सुबह से जारी, खट्टर सरकार की अग्निपरीक्षा

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.