नाराज पूर्व केंद्रीय मंत्री जयसिंहराव गायकवाड़ पाटिल ने दिया बीजेपी से इस्तीफा

पूर्व केंद्रीय मंत्री और भाजपा नेता जयसिंहराव गायकवाड़ पाटिल ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया।

<p>Former union minister Jaisingrao Gaikwad Patil resign from BJP</p>

नई दिल्ली। बीजेपी के वरिष्ठ नेताओं में शुमार और पूर्व केंद्रीय मंत्री जयसिंहराव गायकवाड़ पाटिल ने पार्टी की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा को अपना इस्तीफा सौंपा है। वो पार्टी से काफी नाराज बताए जा रहे थे। उनका कहना है कि वो बीते 10 सालों से पार्टी की उपेक्षा का शिकार हो रहे हैं।

https://twitter.com/ANI/status/1328609445467750400?ref_src=twsrc%5Etfw

महाराष्ट्र की राजनीति को समझने वाले और देश के पूर्व केंद्रीय मंत्री जयसिंहराव गायकवाड़ पाटिल ने भाजपा से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने पार्टी से रिजाइन नाराज होकर दिया है। उन्होंने पार्टी के नेतृत्व पर आरोप लगाया है कि वो 10 वर्षों से लगातार पार्टी नेतृत्व की उपेक्षा से खुश नहीं थे। इसलिए उन्होंने पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। महाराष्ट्र से लेकर बिहार और दूसरे राज्यों में भी पार्टी युवाओं को मौका देने में जुटी हुई है। इस बार बिहार में डिप्टी सीएम के तौर पर नए चेहरों को सामने लाया गया है। बीजेपी में कई ऐसे नेता हैं, जो अपने आपको उपेक्षा शिकार समझे बैठे हुए हैं।

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.