AAP के पूर्व विधायक जरनैल सिंह का कोरोना से निधन, सीएम अरविंद केजरीवाल ने जताया शोक

Aam Aadmi Party के पूर्व विधायक जरनैल सिंह की Coronavirus से मौत, 1984 के नरसंहार के पीड़ित परिवारों के लिए लड़ी थी न्याय की लड़ाई

<p>Former AAP MLA Jarnail Singh passes away </p>
नई दिल्ली। दिल्ली के राजौरी गार्डन से आम आदमी पार्टी ( Aam Aadmi Party ) के विधायक रह चुके जरनैल सिंह ( Jarnail Singh ) का गुरुवार सुबह ही निधन हो गया। उनके निधन पर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने दुख जताया है।
अरविंद केजरीवाल ने उनके निधन पर शोक जताते हुए ट्वीट कर लिखा है, पूर्व आप विधायक जरनैल सिंह जी के निधन से बेहद दुखी हूं। भगवान उनकी आत्मा को शांति दे। उन्हें समाज की भलाई के लिए दिए गए उनके योगदानों के लिए हमेशा याद किया जाएगा।
यह भी पढ़ेँः फिर इस राजनेता को मिली नेपाल की गद्दी, जानिए क्यों विपक्षी दल मोर्चाबंदी के बाद भई नहीं बिगाड़ पाए कुछ

https://twitter.com/ArvindKejriwal/status/1393041160495587328?ref_src=twsrc%5Etfw
अस्पताल में चल रहा था कोरोना का इलाज
दरअसल कोरोना पीड़ित होने के बाद जरनैल सिंह को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इलाज को दौरान ही सिंह कोरोना से जंग हार गए।
सिसोदिया ने भी जताया शोक
केजरीवाल सरकार में मंत्री मनीष सिसोदिया ने भी जरनैल सिंह के निधन पर दु:ख व्यक्त किया। सिसोदिया ने लिखा कि दिल्ली विधानसभा में अपने पूर्व साथी जरनैल सिंह के निधन की सूचना हम सबके लिए दुखद है।
1984 के नरसंहार के पीड़ित परिवारों के न्याय के लिए लड़ने वाली एक बुलंद आवाज हमारे बीच से चली गई। ईश्वर उन्हें अपने चरणों में जगह दे।
यह भी पढ़ेँः Cyclone Tauktae के चलते IMD ने देश के कई राज्यों में जारी किया भारी बारिश का अलर्ट, जानिए अपने इलाके का हाल

2020 में पार्टी ने किया था निलंबित
आपको बता दें कि पिछले साल 2020 में ही आम आदमी पार्टी ने जरनैल सिंह को सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक टिप्पणी से उपजे विवाद के बाद पार्टी से निलंबित कर दिया था।
47 वर्षीय जरनैल सिंह ने पिछले साल हिंदू देवी-देवताओं को लेकर फेसबुक पर टिप्पणी की थी, जिस पर काफी विवाद हो गया था। विवाद बढ़ने के बाद पार्टी से सिंह को सस्पेंड कर दिया था।
इस टिप्पणी को लेकर सिंह का कहना था कि वो पोस्ट उन्होंने नहीं बल्कि उनके बेटे ने उनका फोन इस्तेमाल करते वक्त कर दी थी।
पार्टी की तरफ से जारी बयान में कहा गया कि आम आदमी पार्टी एक धर्मनिरपेक्ष पार्टी है और किसी भी धर्म का सम्मान नहीं करने वालों की पार्टी में कोई जगह नहीं है।
Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.