नई दिल्ली। देश के बहुचर्चित चारा घोटाला केस में सजा काट रहे बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव की तबीयत बिगड़ गई है। उनको सांस लेने में समस्या बताई जा रही है। यही वजह है कि शुक्रवार लालू यादव का परिवार उनसे मिलने रांची स्थित रिम्स पहुंचा। जानकारी के अनुसार लालू की बेटी मीसा भारत, पत्नी राबड़ी देवी और दोनों बेटों ने जाकर लालू प्रसाद यादव का हाल जाना।