राजनीति

शहर के कई क्षेत्रों में भरा पानी, रहवासी हुए परेशान

8 Photos
Published: July 05, 2018 02:33:27 pm
1/8

भोपाल। लंबे समय बाद राजधानी सहित पूरे मध्यप्रदेश मेें जमकर बारिश हुई। इस बारिश ने मौसम को सुहावना बना दिया। जिससे लोगों को उमस से राहत मिली। काफी तेज और देर तक हुई इस बारिश के कारण शहर की सड़कों पर पानी भर गया। जिससे लोगों को रास्तों से निकलने के लिए कई मशक्कतों का सामना करना पड़ा। कई जगहों पर तो यह आलम रहा कि कुछ ही घंटों की जोरदार बारिश में, कई इलाके तालाब में तब्दील हो गए। जानकारी के अनुसार आने वाले 24 घंटे के दौरान राजगढ़, सीहोर, भोपाल, रायसेन, विदिशा, नरसिंगपुर सहित कई जिलों में भारी बारिश की संभावना है।

2/8

भोपाल शहर में रोडक्रास अस्पताल के सामने सड़क तो जैसे गायब हो गई। वही रोशन पुरा चौराहे के आगे भी पानी भरने से कई गाड़ियां सड़कों पर फसी रही। जिस वजह से लोगों को बीआरटीएस कॉरीडोर से अपने वाहनों को निकलाना पड़ा।

3/8

शहर के कोलार क्षेत्र में मंदाकिनी कॉलोनी में पानी भरने से लोगों को आवागमन में समस्या हुई। वाहनों को निकालने में मुसीबातों का सामना करना पड़ा। पैदल चलने वालों के लिए सड़के तो जैसे गायब हो गई।

4/8

कोलार क्षेत्र के शिव नगर में भी बारिश ने लोगों का रास्ता रोका। सड़कों की हालत ऐसी थी कि लोग वहां से कहीं न आ पा रहे थे, न कही जा पा रहे थे। इस दौरान वे सड़कों पर ही पानी के कम होने का इंतजार करते नजर आए।

5/8

होशंगाबाद स्थित फार्च्यून स्टेट कैंपस के हालात भी कुछ ऐसे ही नजर अाएं। सड़कों पर पानी भर जाने के कारण स्थिति गंभीर नजर आई।

 

6/8

करोड़ क्षेत्र के आरिफ नगर में मौजूद नवीन हाई स्कूल पूरी तरह से पानी में डूबा हुआ नजर आया। साथ ही स्कूल में मौजूद बच्चे बारिश से बने तालाब में खेलते हुए दिखाई दिए।

7/8

सूरज नगर भदभदा रोड स्थित शा.प्रा.शा. का भी यही हाल रहा। शिक्षक भी पानी में परेशान होते नजर आए। शिक्षकों का कहना था कि बच्चों की आज की पढ़ाई भी इस पानी के साथ बह गई।

8/8

पुराने भोपाल में भोपाल टॉकीज, अल्पना तिराहा, पेट्रोल पंप आदि जगहों पर पानी भरने से काफी देर तक लंबा जाम लगा रहा। लोग सड़कों पर अपना बचाव करते नजर आए।

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.