राजनीति

दिल्ली एमसीडी उपचुनाव : आम आदमी पार्टी 5 में से 4 सीटों पर और 1 पर कांग्रेस जीती

पांच में से चार सीटों पर आप का कब्जा था।
शालीमार बाग सीट बीजेपी के लिए चुनौती।

नई दिल्लीMar 03, 2021 / 11:27 am

Dhirendra

शाालीमार बाग सीट पर बीजेपी का कब्जा था।

नई दिल्ली। दिल्ली नगर निगम उपचुनाव की पांचों सीटों पर सुबह आठ बजे से मतगणना का काम जारी है। एमसीडी उपचुनाव के लिए वोटों की गिनती रोहिणी, शालीमार बाग उत्तर, त्रिलोकपुरी, कल्याणपुरी और चौहान बांगर में समाप्त हो गया है। आम आदमी पार्टी 5 में से 4 सीटों पर और 1 पर कांग्रेस जीती है। बीजेपी को झटका लगा है और वो एक भी सीट जीत नहीं पाई। शालीमार बाग सीट जो बीजेपी के पास थी उस पर आप प्रत्याशी को जीत हासिलस करने में सफलता मिली है।
https://twitter.com/ANI/status/1366935411608539136?ref_src=twsrc%5Etfw
अनुमान में मुताबिक दोपहर से लेकर शाम तक इन सीटों पर हार-जीत का परिणाम आ जाएगा।

बता दें कि दिल्ली में तीन पूर्वी नगर निगम और दो उत्तरी नगर निगम की सीट पर रविवार को उपचुनाव हुए थे। इसमें से दो सीटें पूर्वी निगम में आरक्षित थी। उपचुनाव की 5 सीटों में से शालीमार बाग नॉर्थ की सीट महिला के लिए आरक्षित रखी गई थी। त्रिलोकपुरी और कल्याणपुरी की सीटें अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित सीट हैं। वहीं रोहिणी सी और चौहान बांगड़ सामान्य सीटें हैं।

Home / Political / दिल्ली एमसीडी उपचुनाव : आम आदमी पार्टी 5 में से 4 सीटों पर और 1 पर कांग्रेस जीती

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.