Punjab में BJP विधानसभा की सभी 117 सीटों पर लड़ेगी चुनाव, युद्धस्तर पर शुरू की तैयारी

HIGHLIGHTS

Punjab Assembly Election: भाजपा महासचिव तरूण चुग ने कहा कि उनकी पार्टी 2022 में होने वाले पंजाब विधानसभा चुनाव में सभी 117 सीटों पर लड़ेगी।
पहले भाजपा पंजाब की 13 संसदीय सीटों में से तीन पर और 117 विधानसभा सीटों में से 23 पर ही चुनाव लड़ती थी।

<p>BJP</p>

चंडीगढ़। बिहार में एक बड़ी जीत दर्ज करने के बाद अब भाजपा ( BJP ) का मिशन बंगाल और पंजाब शुरू हो गया है। जहां पश्चिम बंगाल में पहली बार सरकार बनाने को लेकर भाजपा कड़ी मशकत कर रही है, वहीं सहयोगी शिरोमणी अकाली दल के NDA से अलग होने के बाद पंजाब में अकेले चुनाव लड़ने को लेकर तैयारियां शुरू कर दी है।

पंजाब में 2022 ( Punjab Assembly Election ) में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा ने जोरों शोरों से तैयारियां शुरू कर दी है। भाजपा महासचिव तरूण चुग ने सोमवार को एक बयान में कहा कि उनकी पार्टी 2022 में होने वाले पंजाब विधानसभा चुनाव में सभी 117 सीटों पर लड़ेगी।

एनडीए छोडऩे के बाद अकाली दल ने किया संयुक्त विपक्ष का आह्वान

उन्होंने कहा कि चुनाव की तैयारियों के मद्देनजर जमीनी स्तर पर भाजपा कार्यकर्ताओं को एकजुट करके राज्य के 23000 मतदान केंद्रों पर सांगठनिक ढांचा मजबूत किया जा रहा है। चुग ने कहा ‘भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा 19 नवंबर को पार्टी के दस जिला कार्यालयों का डिजिटली उद्घाटन करेंगे। साथ ही राज्य में चुनाव की तैयारियों का जायजा लेने और पार्टी कार्यकताओं में एक जोश भरने के लिए तीन दिन की यात्रा पर पंजाब आएंगे।

https://twitter.com/ANI/status/1328506982660075521?ref_src=twsrc%5Etfw

शिअद और भाजपा का गठबंधन टूटा

तरुण चुग ने कहा कि प्रदेश अध्यक्ष अश्वनी शर्मा की अगुवाई में पार्टी पंजाब में केंद्र की मोदी सरकार की 160 लोक कल्याणकारी योजनाओं का प्रचार करेगी और लोगों को उससे अवगत कराएगी।

बता दें कि करीब दो महीने पहले मोदी सरकार की ओर से लाए गए कृषि कानून का विरोध करते हुए शिरोमणी अकाली दल (शिअद) ने वर्षों पुराना संबंध भाजपा से तोड़कर NDA से अलग हो गए थे। इसके बाद से पंजाब में भाजपा अकेले चुनाव लड़ने को लेकर युद्धस्तर पर तैयारियां शुरू कर दी है।

पंजाब में सिख समुदाय को रास नहीं आया दिसम्बर में पंचायत चुनाव कराने का फैसला,बताई यह बड़ी वजह

गठबंधन फॉर्मूले के तहत पहले भाजपा पंजाब की 13 संसदीय सीटों में से तीन पर और 117 विधानसभा सीटों में से 23 पर ही चुनाव लड़ती थी। बाकी सभी सीटों पर शिरोमणी अकाली दल के उम्मीदवार चुनाव लड़ते थे।

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.