Bihar: BJP ने Sushil Kumar Modi को बनाया राज्यसभा का उम्मीदवार, केंद्र में भेजने की चर्चा!

भारतीय जनता पार्टी ने सुशील कुमार मोदी को बिहार राज्यसभा उपचुनाव-2020 के लिए उम्मीदवार बनाया
सुशील कुमार को राज्यसभा का उम्मीदवार बनाया जाना, बिहार विधानसभा चुनाव में मिली जीत का इनाम

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी ( BJP ) की केंद्रीय चुनाव समिति ने सुशील कुमार मोदी ( Sushil Kumar Modi ) को बिहार में होने वाले राज्यसभा उपचुनाव-2020 ( Assembly by-elections-2020 ) के लिए उम्मीदवार बनाया है। भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह ने इसकी जानकारी दी। सुशील कुमार को राज्यसभा का उम्मीदवार बनाया जाना, उनको बिहार विधानसभा चुनाव में भाजपा को मिली जीत का इनाम समझा जा रहा है। राजनीतिक गलियारों में चर्चा तो यहां तक है कि राज्यसभा भेजने के बाद पार्टी उनको सरकार में कोई बड़ी जिम्मेदारी दे सकती है।

बिहार की इस एकमात्र राज्यसभा सीट के लिए तीन दिसंबर तक नामांकन होगा। वहीं 14 दिसंबर को चुनाव होगा।

 

https://twitter.com/ANI/status/1332333521138958337?ref_src=twsrc%5Etfw

आपको बता दें कि लोजपा नेता और केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान के निधन के राज्यसभा की यह सीट खाली हुई थी। बिहार चुनाव में क्योंकि चिराग पासवान की अगुवाई में लोजपा ने एनडीए से अलग होकर चुनाव लड़ा था, इसलिए भाजपा ने उसको किनारे कर दिया है। यही वजह है कि अब लोजपा से कटकर यह सीट भाजपा के खाते में आ गिरी है। सुशील कुमार इससे पहले बिहार की नीतीश सरकार में उपमुख्यमंत्री थे। इस बार भाजपा ने उनको वहां से हटाकर राज्यसभा भेजना का फैसला किया है।

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.