राजनीति

Bihar Election 2020: बिहार में फिर ‘फ्लॉप’ रहा राहुल का शो, 52 में से 42 सीटों पर हार रहा महागठबंधन

Bihar Election 2020: NDA और महागठबंधन में कांटे की टक्कर
एक बार फिर बिहार में फ्लॉप साबित हुए कांग्रेस नेता राहुल गांधी

Nov 10, 2020 / 04:46 pm

Kaushlendra Pathak

बिहार एक बार फिर फ्लॉप साबित होते नजर आ रहे हैं राहुल गांधी।

नई दिल्ली। बिहार विधानसभा चुनाव ( Bihar Election 2020 ) को लेकर वोटों की गिनती जा रही है। महागठबंधन और NDA के बीच कांटे की टक्कर जारी है। हालांकि, अब तक के रुझानों में NDA को बहुमत मिलते हुए दिखाई दे रहा है। वहीं, कांग्रेस पार्टी का पिछले बार की तुलना में इस बार बेहतर प्रदर्शन दिखाई दे रहा है। लेकिन, कांग्रेस नेता राहुल गांधी एक बार फिर बिहार में ‘फ्लॉप’ साबित हो रहे हैं। बताया जा रहा है कि राहुल गांधी ने 52 सीटों पर चुनावी रैली की थी, जिसमें 42 सीटों पर महागठबंधन हार रही है।
फिर ‘फ्लॉप’ साबित हुए राहुल गांधी

इस बार का बिहार चुनाव कई मायनों में दिलचस्प हो रहा है। शुरुआत से ही NDA और महागठबंधन के बीच मुकाबला रहा। वोटों की गितनी जब शुरू हुई तब से दोनों के बीच कांटे की टक्कर जारी है। हालांकि, कई सीटों पर वोटों का अंतर काफी कम है। लेकिन, कांग्रेस नेता राहुल गांधी की भूमिका पर एक बार फिर सवाल उठ रहे हैं। राहुल गांधी ने इस चुनाव में 52 विधानसभा सीटों पर चुनावी रैली की, जिसमें 42 सीटों पर महागठबंधन हारते हुए दिखाई दे रही है। जबकि, 10 सीटों पर महागठबंधन आगे हैं।

Home / Political / Bihar Election 2020: बिहार में फिर ‘फ्लॉप’ रहा राहुल का शो, 52 में से 42 सीटों पर हार रहा महागठबंधन

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.