‘सुशासन बाबू’ को ‘साधने’ में जुटी कांग्रेस, दिग्विजय ने नीतीश से कहा- BJP-RSS को छोड़िए, देश को बर्बादी से बचाएं

Bihar Election: BJP की गेम बिगाड़ने में जुटी कांग्रेस!
दिग्विजय सिंह ने कहा- नीतीश कुमार BJP-RSS छोड़िया, तेजस्वी को आशीर्वाद दीजिए

<p>दिग्विजय सिंह की नई सियासी चाल!</p>
नई दिल्ली। बिहार विधानसभा चुनाव ( Bihar Election ) के संपन्न होते ही सियासी गहमागहमी एक बार फिर तेज हो गई है। इस चुनाव में NDA को पूर्ण बहुमत मिला है। वहीं, कांग्रेस की ओर NDA में ‘फूट’ डालने की कवायद भी शुरू हो गई है। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह के बयान से सियासी सरगर्मी तेज हो गई है। दिग्विजय सिंह ने जेडीयू प्रमुख नीतीश कुमार के नाम से कुछ ट्वीट किए हैं। दिग्विजय सिंह ने कहा कि नीतीश कुमार आप बीजेपी और आरएसएस को छोड़िए और देश को बर्बादी से बचाइए।
पढ़ें- Bihar Election: हार कर भी इस मामले में ‘जीत’ गई RJD, बनाया ये बड़ा रिकॉर्ड

https://twitter.com/digvijaya_28/status/1326341606157541376?ref_src=twsrc%5Etfw
दिग्विजय सिंह की नई चाल !

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह ने नीतीश कुमार को लेकर दो ट्वीट किए हैं और बीजेपी- आरएसएस पर निशाना साधा। दिग्विजय ने लिखा, ‘भाजपा-संघ अमरबेल के समान हैं, जिस पेड़ पर लिपट जाती है वह पेड़ सूख जाता है और वह पनप जाती है। नीतीश जी, लालू जी ने आपके साथ संघर्ष किया है आंदोलनों में जेल गए हैं, भाजपा-संघ की विचारधारा को छोड़ कर तेजस्वी को आशीर्वाद दे दीजिए। इस “अमरबेल” रूपी भाजपा-संघ को बिहार में मत पनपाओ। वहीं, एक अन्य ट्वीट में दिग्विजय ने लिखा, ‘नीतीश जी, बिहार आपके लिए छोटा हो गया है, आप भारत की राजनीति में आ जाएं। सभी समाजवादी धर्मनिरपेक्ष विचारधारा में विश्वास रखने वाले लोगों को एकमत करने में मदद करते हुए संघ की अंग्रेजों के द्वारा पनपाई “फूट डालो और राज करो” की नीति ना पनपने दें। विचार ज़रूर करें।’
https://twitter.com/digvijaya_28/status/1326346123523526656?ref_src=twsrc%5Etfw
बिहार में कांग्रेस का प्रदर्शन बेहद खराब

दिग्विजय सिंह के इस बयान से बिहार की राजनीति एक बार फिर गरमा गई। हालांकि, जेडीयू और बीजेपी की ओर से अब तक इस मामले को लेकर कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है। गौरतलब है कि बिहार में कांग्रेस ने आरजेडी के साथ मिलकर चुनाव लड़ा। हालांकि, इस चुनाव में पार्टी ज्यादा कुछ कर नहीं पाई।
पढ़ें- कांटे हैं इस कुर्सी में ! बिहार CM का बड़ा सिरदर्द, ये हैं वो 10 बड़ी चुनौतियां
Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.