Bihar: राज्यपाल से मिले Nitish Kumar, मुख्यमंत्री पद से दिया इस्तीफा

बिहार में विधानसभा चुनाव परिणाम आने के बाद सियासी हलचल तेज हो गई
राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन के नेताओं में सरकार बनाने को लेकर बैठकों का दौर जारी

नई दिल्ली। बिहार में विधानसभा चुनाव परिणाम ( Bihar Election Result ) आने के बाद सियासी हलचल तेज हो गई हैं। राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन ( NDA ) के नेताओं में जहां सरकार बनाने को लेकर बैठकों का दौर जारी है, वहीं, महागठंधन के विधायकों में उनकी सरकार बनने की उम्मीद है। इस बीच मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ( CM Nitish Kumar ) शुक्रवार शाम को राज्यपाल फागू चौहान से मिलने राजभवन पहुंचे। नीतीश कुमार ने राज्यपाल को मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा सौंपा। इसके साथ ही उन्होंने राज्यपाल से मंत्रिमंडल को भंग करने की सिफारिश भी की है।

JNU में Swami Vivekananda की मूर्ति के अनावरण पर बोले PM मोदी- यह प्रतिमा सबको प्रेरित करेगी

https://twitter.com/hashtag/BiharElections?src=hash&ref_src=twsrc%5Etfw

आपको बता दे कि इससे पहले बिहार के मुख्यमंत्री और जनता दल (युनाइटेड) के अध्यक्ष नीतीश कुमार ने गुरुवार को कहा था कि बिहार की जनता ने राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) को बहुमत दिया है। चुनाव में राजग की सफलता के बाद पहली बार पत्रकारों से चर्चा करते हुए उन्होंने कहा कि राजग की बैठक में तय होगा कि मुख्यमंत्री कौन होगा।

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.