राजनीति

ममता पर हुए हमले को लेकर बोले अमित शाह, राज्य में मारे गए भाजपा कार्यकर्ताओं का क्या?

Highlights

अमित शाह ने कहा कि आपने कभी भी इन लोगों की पीड़ा महसूस नहीं किया।
भाजपा के 130 से ज्यादा कार्यकर्ता मार दिए गए।

Mar 15, 2021 / 04:41 pm

Mohit Saxena

गृहमंत्री अमित शाह।

नई दिल्ली। पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी के कथित हमले में घायल होने पर गृहमंत्री अमित शाह ने प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने सोमवार को बांकुड़ा में कहा कि ममता बनर्जी को हाल ही में चोटें आई हैं और उन्हें दर्द हो रहा है, लेकिन तृणमूल कांग्रेस शासन द्वारा हत्या किए गए भाजपा कार्यकर्ताओं के परिवारों की तकलीफ के बारे वे क्या कहेंगी?
बांकुड़ा जिले के रानीबंध में एक रैली को संबोधित कर अमित शाह ने कहा कि आपने कभी भी इन लोगों की पीड़ा महसूस नहीं किया। वे विधानसभा चुनाव में वोट डालने के दौरान आपको मुंहतोड़ जबाव देंगे।
ये भी पढ़ें: West Bengal Election 2021: टीएमसी में शामिल होते ही यशवंत सिन्हा को बड़ी जिम्मेदारी, पार्टी में बढ़ा कद

https://twitter.com/ANI/status/1371388396078129159?ref_src=twsrc%5Etfw
अमित शाह के अनुसार हमें आशा थी कि कम्यूनिस्ट शासन जाने के साथ ही बंगाल से राजनीतिक हिंसा का खात्मा हो जाएगा। मगर राजनीतिक हिंसा के मामले और बढ़ गए। भाजपा के 130 से ज्यादा कार्यकर्ता मार दिए गए।
गौरतलब है कि ममता बनर्जी 10 मार्च को नंदीग्राम में नामांकन पत्र दाखिल करने के बाद प्रचार के दौरान चोटिल हो गई थीं। उनके बायें पैर,सिर और छाती में चोटें आई थीं। उन्हें करीब 48 घंटे तक अस्पताल में रहना पड़ा था।
तृणमूल कांग्रेस (TMC) का दावा था कि यह एक षड्यंत्र था। हालांकि,चुनाव आयोग ने इसे मानने से इनकार कर दिया। चुनाव आयोग के अनुसार पश्चिम बंगाल की सीएम पर कोई हमला नहीं हुआ था।
आयोग का कहना है कि बनर्जी को चोट उनके सुरक्षा प्रभारी के चूक के कारण आई। चुनाव आयोग ने रविवार को आदेश दिया कि निदेशक (सुरक्षा) विवेक सहाय को उनके पद से हटा दिया जाए और फौरन निलंबित किया जाए। वहीं
पूरब मेदिनीपुर के पुलिस अधीक्षक प्रवीण प्रकाश को भी निलंबित करा गया है। जिलाधिकारी विभू गोयल का तबादला करा गया है।

Home / Political / ममता पर हुए हमले को लेकर बोले अमित शाह, राज्य में मारे गए भाजपा कार्यकर्ताओं का क्या?

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.