चौतरफा हमला : राजनाथ ने कहा – जनता ने किया BJP को लाने का फैसला, तो स्मृति बोलीं – ममता को किया जाएगा इस वजह से याद

बंगाल के लोगों ने टीएमसी को सत्ता से बेदखल करने का मन बनाया।
बीजेपी नेताओं की ओर से ममता बनर्जी पर चौतरफा हमला जारी।

<p>प्रदेश की जनता ने बीजेपी को सत्ता में लाने का मन बनाया।</p>
नई दिल्ली। पश्चिम बंगाल से टीएमसी को सत्ता से बेदखल करने के लिए ममता बनर्जी पर भारतीय जनता पार्टी की ओर से चौतरफा हमला जारी है। देश के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने बलूरघाट में एक चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि पश्चिम बंगाल में बीजेपी की रैलियों में लोग भारी संख्या में एकत्रित हो रहे हैं।
https://twitter.com/ANI/status/1365243622619107332?ref_src=twsrc%5Etfw
यह इस बात का सबूत है कि प्रदेश के लोगों ने ममता दीदी को सत्ता से बेदखल करने और बीजेपी को मौका देने का मन बना लिया है।

https://twitter.com/AHindinews/status/1365218216151183361?ref_src=twsrc%5Etfw
बंगाल में कमल का खिलना तय
वहीं केंद्रीय मंत्री स्मुति ईरानी ने लोगों से कहा है कि मुख्यमंत्री ममता बनर्जी का कार्यकाल हिंसक घटनाओं के लिए याद किया जाएगा। उन्होंने कहा कि बंगाल के लोगों ने तय किया है कि इस बार टीएमसी को उखाड़ फेकेंगे। ऐसा इसलिए कि पश्चिम बंगाल के लोग हमारे नेताओं के कार्यक्रमों में बड़ी संख्या में शामिल हो रहे हैं। प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष दोनों रूप से पार्टी का समर्थन कर रहे हैं। इसलिए बंगाल में इस बार कमल खिलना तय है।
Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.