कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर बोले – खून से खेती सिर्फ कांग्रेस ही कर सकती है

किसान देश की सबसे बड़ी ताकत।
5 लाख ग्राम पंचायतों में खर्च होंगे 2.8 लाख करोड़ रुपए।

<p>हमारी सरकार ने पंचायतों को पहले से ज्यादा मजबूत बनाया है।</p>
नई दिल्ली। शुक्रवार को किसान आंदोलन पर राज्यसभा में चर्चा के दौरान उठाए गए सवालों का जवाब देते हुए कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने कहा कि कोरोना संकट से अर्थव्यवस्था प्रभावित हुई। इसके बावजूद इस महामारी से निपटने में भारत सक्षम है। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार किसानों के लिए प्रतिबद्ध है। किसान हमारी सबसे बड़ी ताकत है।

नरेंद्र सिंह तोमर ने कहा कि दुनिया जानती है कि पानी से खेती होती है। खून से खेती सिर्फ कांग्रेस ही कर सकती है। भारतीय जनता पार्टी खून से खेती नहीं कर सकती।

https://twitter.com/ANI/status/1357580027202658308?ref_src=twsrc%5Etfw
नरेंद्र सिंह तोमर ने कहा कि राज्य आगे बढ़ेंगे तो देश आगे बढ़ेगा। गांव का विकास हमारी प्राथमिकता में शामिल है। हमारी सरकार ने पंचायतों को पहले से ज्यादा मजबूत बनाया है।

कैबिनेट से वित्त आयोग की सिफारिश मंजूर की
15 वें वित्त आयोग ने ग्राम पंचायतों को 2.36 लाख करोड़ रुपए प्रदान करने की सिफारिश की है। आयोग की सिफारिश को मंत्रिमंडल ने स्वीकार कर लिया है। ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवा के लिए लगभग 43,000 करोड़ रुपए मंजूर किए गए हैं। 5 लाख में ग्राम पंचायतों के माध्यम से 2.8 लाख करोड़ रुपए खर्च किए जाएंगे।
Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.