मोदी सरकार ने किसानों के लिए डेथ वॉरेंट किया साइन, यूपी बेटियों के लिए बना कब्रगाह: संजय सिंह

Highlights:
-सोमवार को आम आदमी पार्टी के कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे संजय सिंह
-केंद्र व राज्य सरकार पर जमकर साधा निशाना

पत्रिका न्यूज नेटवर्क
शामली। जनपद में पहुंचे आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद और यूपी के प्रभारी संजय सिंह ने केंद्र व प्रदेश सरकार पर जमकर जुबानी हमला बोला। दरअसल, सोमवार को शामली में आम आदमी पार्टी द्वारा आयोजित दीपावली मिलन कार्यक्रम में संयज सिंह मुख्य अतिथि के रुप में पहुंचे। इस दौरान उन्होंने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि कार्यकर्ता जी जान से मेहनत करें और आगामी 2022 के चुनाव में नफरत फैलाने वाले दांतों को झाड़ू लगाकर साफ करना है।
यह भी पढ़ें

अब दो से अधिक भैंस पालने पर लेना हाेगा कमर्शियल बिजली कनेक्शन

उन्होंने सरकार पर तंज कसते हुए किसानों से मुनाफाखोरी करने का आरोप लगाया। संजय सिंह ने कहा कि साढे 3 साल में योगी सरकार ने 11 हजार भर्तियां निकाली थी जिनमें साढ़े तीन लाख अभ्यार्थियों ने फार्म भरे, जिन से परीक्षा देने में ग्यारह करोड रुपए खर्च कराए और एक को भी नियुक्ति पत्र नहीं मिला। उन्होंने उत्तर प्रदेश में तानाशाही के दम पर सरकार चलाने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचार काला धन और आतंकवाद को लेकर मोदी की सरकार आई थी लेकिन सभी वादे धरे रह गए। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कृषि बिल नहीं, किसानों के डेथ वारंट पर साइन किए हैं।
यह भी पढ़ें

10 माह के बच्चे को गोद में लेकर ड्यूटी कर रही आगरा की पूनम पति कर रहे सीमा पर देश की रक्षा

उन्होंने योगी सरकार के मिशन शक्ति अभियान को हाथरस कांड के आरोपियों को साथ देना, विधायक कुलदीप सेंगर का साथ देना, चिन्मयानंद का साथ देना बताया है। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में बेटियां सुरक्षित नहीं हैं। आज उत्तर प्रदेश बेटियों के लिए कब्रगाह बन गया है। ऐसे प्रदेश के मुख्यमंत्री को अपने पद पर रहने का कोई अधिकार नहीं है। उन्हें इस्तीफा देकर गोरखपुर चला जाना चाहिए।
संजय सिंह ने कोरोना में 800 प्रतिशत का सरकार पर भ्रष्टाचार करने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि 69000 शिक्षकों की भर्ती घोटाला हुआ है। उत्तर प्रदेश में, कौन इनसे जवाब मांगेगा, आज किसान को पराली जलाने के नाम पर कॉलर पकड़कर जेल में डाल दिया जा रहा है, आप बताइए क्या पराली जलाने से ही प्रदूषण फैल रहा है।
Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.